
शाओमी ने हाल ही में ‘मी डेज़’ की शुरूआत की थी। इस दौरान कंपनी की ओर से अपने स्मार्टफोंस पर 5,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा था। शाओमी ने इस दौरान रेडमी नोट 6 प्रो, रेडमी 6 व रेडमी नोट 5 प्रो के साथ ही पोको एफ1 जैसे अपने हिट स्मार्टफोन पर भारी छूट दी थी। लेकिन यदि आप लोग इस ऑफर का फायदा नहीं उठा पाए थे, जो शाओमी एक बार फिर से मौका लेकर आई है। और इस बार सिर्फ छूट नहीं बल्कि एक्सचेंज ऑफर तथा एक्स्ट्रा कैशबैक भी दिया जा रहा है।
शाओमी ने इन स्मार्टफोंस को शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर डिस्काउंट के साथ उपलब्ध कराया है। फ्लिपकार्ट पर सुपर वैल्यू वीक की शुरूआत की गई है जो 5 दिन तक चलेगी। इस वीक की शुरूआत आज से हो गई है जो 8 फरवरी तक चलेगी। इन 5 दिन रेडमी नोट 6 प्रो, रेडमी 6, रेडमी नोट 5 प्रो और पोको एफ1 को डिस्काउंटेड प्राइज़ पर खरीदा जा सकेगा। सबसे पहले पोको एफ1 की ही बात करें तो पोको एफ1 के 6जीबी रैम व 64जीबी मैमोरी वाले पोको एफ1 को 19,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसी तरह 6जीबी रैम व 128जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट को 22,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
The offers are back and this time they're even better! Flat ₹500 off over and above the regular discount on #Redmi6 (3GB+64GB) on https://t.co/cwYEXdVQIo & @Flipkart.
Additional ₹1,000 off on exchange only on Flipkart. Limited period offer. pic.twitter.com/IaffuOOgot— Redmi India (@RedmiIndia) February 4, 2019
सुपर वैल्यू वीक के दौरान पांच दिन तक रेडमी 6 स्मार्टफोन भी छूट के साथ सेल के लिए उपलब्ध रहेगा। इस सेल के दौरान रेडमी 6 के 3जीबी रैम व 32जीबी मैमोरी वाले वेरिएंट को 7,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा तथा फोन के 3जीबी रैम व 64जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट को 8,499 रुपये की कीमत पर पाया जा सकेगा। शाओमी का कहना है की सेल के दौरान रेडमी 6 के 3जीबी रैम व 32जीबी मैमोरी वाले वेरिएंट पर कंपनी डिस्काउंट के अलावा 500 रुपये की अतिरिक्त छूट भी देगी।
पबजी खेलने के लिए घरवालों ने नहीं दिलाया फोन तो युवक की आत्महत्या
इसी तरह 13,999 रुपये में लॉन्च हुए रेडमी नोट 5 प्रो के 4जीबी रैम व 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 12,999 रुपये तथा 15,999 रुपये में लॉन्च हुए 6जीबी रैम व 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 13,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। डिस्काउंट के अलावा शाओमी के उपरोक्त सभी स्मार्टफोंस को एक्सचेंज ऑफर के तहत खरीदने पर 1,000 रुपये का अतिरिक्त कैशबैक भी प्राप्त होगा।
शाओमी फोन को सेल के तहत खरीदने के लिए (यहां क्लिक करें)





















