
लगता है शाओमी भी सैमसंग की राह पर चल पड़ा है। कुछ साल पहले तक यदि शाओमी मोबाइल पोर्टफोलियो पर आप नज़र डालते तो पाते कि कंपनी के पास कुछ चुनिंदा मॉडल ही होते थे। पंरतु अब काफी मॉडलइ हैं। इसी साल रडमी 5ए, रेडमी 5, रेडीमी नोट 5 सीरीज और मी मिक्स 2 जैसे डिवाइस भारत में लॉन्च करने के बाद चीन में मी मिक्स 2एस, मी8 सरीज, मी 6एक्स और मी 2एस जैसे मॉडल पेश कर चुकी है। वहीं अब कंपनी रेडमी 6 को लॉन्च करने की भी तैयारी कर चुकी है।
12 जून को शाओमी रेडमी 6 फोन को लॉन्च करने जा रही है और कंपनी ने इसके लिए इनवाइट भी भेज दिया है। मीडिया इनवाइट में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि कंपनी एक बड़ा 6 लिखा है। वहीं नीचें चीनी भाषा में रेड मैटर्स लिखा गया है। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि शाओमी रेडमी 6 है। हालांकि जिस तरह से इस फोन के बारे में अब तक लीक आए हैं उसे दखते हुए अंदाजा लगाया जा सकता है कि कंपनी एक साथ दो तीन मॉडल पेश करने वाली है जिसमें से एक मॉडल नॉच स्क्रीन के साथ हो सकता है। 4,000एमएएच बैटरी, 4जीबी रैम और 6-इंच बेजल लेस डिसप्ले पर लेनोवो ने लॉन्च किए 2 सस्ते स्मार्टफोन
हाल में शाओमी रेडमी सीरीज का एक नॉच स्क्रीन वाला फोन कई सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हुआ है और आशा की जा रही थी कि वह फोन रेडमी 6 या 6 प्लस हो। इसके साथ ही फोन के स्पेसिफिकेशन की भी जानकारियां आई हैं।
अब तक मिली जानकारी के अनुसार शाओमी रेडमी 6 प्लस मॉडल पुराने रेडमी 5 और 5 प्लस मॉडल से थोड़ा बड़ा है। वहीं फोन के पिछले पैनल में जहां आपको डुअल रियर कैमरा देखने को मिलेगा। वहीं फ्रंट पैनल में नॉच स्क्रीन के साथ ही कुछ सेंसर दिए गए हैं। इस फोन में 5.84-इंच की स्क्रीन देखने को मिलेगी।
प्राप्त सूचना के अनुसार कंपनी इसे 19:9 आसपेक्ट रेशियो वाले बेज़ल लेस नॉच स्क्रीन के साथ पेश कर सकती है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रॅगन 660 चिपसेट पर पेश किया जा सकता है और इसमें 2.0गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया देखने को मिल सकता है। हालांकि खबर यह भी है कि इसका एक वेरियंट मीडियाटेक हेलियो चिपसेट के साथ भी लॉन्च हो सकता है।
शाओमी रेडमी 6 प्लस को 2जीबी/3जीबी/4जीबी रैम वेरियंट में पेश किया जा सकता है। वहीं फोन में आपको 12-मेगापिक्स्ल का डुअल रियर कैमरा और 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। टेना पर लिस्ट किए गए फोन में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि यह एंडरॉयड ओरियो 8.1 पर आधारित है। हालांकि प्राइस के बारे में अब तक जानकारी नहीं है लेकिन आशा है कि यह फोन 10,000 रुपये के बजट में ही होगा।

















