
Xiaomi ने आज भारत में Redmi 7A को ऑफिशियल तौर पर लॉन्च कर दिया है। शाओमी का यह बजट स्मार्टफोन चीन में दो महीने पहले लॉन्च किया जा चुका है। चीन में लॉन्च होने के बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कंपनी इसे जल्द ही भारत में लॉन्च कर सकती है। शाओमी रेडमी ए सीरीज को मिलने वाले शानदार रिस्पॉन्स के बाद इस स्मार्टफोन को पेश किया गया है।
कीमत और उपलब्धता
Redmi 7A के 2जीबी रैम और 16जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 5,999 रुपए और 2जीबी रैम व 32जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,199 रुपए है। फोन की सेल 11 जुलाई से ई-क़ॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट के साथ ही कंपनी की वेबसाइट और मी होम स्टोर पर होगी। वहीं, अगर आप इस फोन को जुलाई के महीने में खरीदते हैं तो 2जीबी+16जीबी को 5,799 और 2जीबी+32जीबी स्टोरेज को 5,999 रुपए में खरीद सकेंगे।
स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 5.45-इंच का एचडी डिस्प्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। इसके अलावा फोन में 2.0 गीगार्ट्ज क्वॉलकॉम 439 एसओसी प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही डिवाइस में 2जीबी रैम के साथ 16जीबी और 2जीबी रैम के साथ 32जीबी के इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट पेश किया है। यूजर फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

इसके अलावा फोटोग्राफी के लिए रेडमी 7ए के रियर में 12 मेगापिक्सल का सोनीIMX 486 सेंसर मौजूद है। इसके अलावा फोन में सेल्फी के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है जो AI फेस अनलॉक सपॉर्ट के साथ आता है।
ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो इसमें ऐंड्रॉयड 9 पाई पर बेस्ड MIUI 10 ओएस दिया गया है। इसके अलावा फोन में पावर बैकअप के लिए 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन को मैट ब्लैक, मैट ब्लू और मैट गोल्ड कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसके अलावा फोन में वायरलैस एफएम रेडियो सपोर्ट दिया गया है। वहीं, फोन स्पैलश प्रूफ है, जिसका मतलब पांनी की छींटों से फोन पर कोई असर नहीं पड़ेगा।



















