
Xiaomi ने हाल ही में अंर्तराष्ट्रीय मंच पर ब्रांड के पहले 64 मेगापिक्सल कैमरे वाले स्मार्टफोन के रूप में Redmi Note 8 Pro लॉन्च किया था। रेडमी नोट सीरीज़ का यह फोन काफी पसंद किया गया है और इसका इंतजार इंडियन फैन्स द्वारा भी किया जा रहा है। Redmi Note 8 Pro शायद अगले महीने दिवाली के आस-पास भारतीय बाजार में कदम रखेगा। लेकिन इस फोन के इंडिया आने से पहले Xiaomi ग्लोबल मंच पर Redmi 8 का पेश करने जा रही है। Xiaomi की Redmi 8 सीरीज़ 1 अक्टूबर को इंटरनेशनल मार्केट में कदम रखने वाली है।
91मोबाइल्स को विश्वसनीय सूत्रों के हवाले के खबर मिली है कि Xiaomi आने वाली 1 अक्टूबर को चीन के शंघाई शहर में एक ईवेंट का आयोजन करेगी और इसी ईवेंट के मंच से Redmi 8 सीरीज़ टेक मार्केट में कदम रखेगी। Xiaomi की ओर से ईवेंट की जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है लेकिन कंपनी आने वाले दिनों में चीनी मीडिया को लॉन्च ईवेंट का इन्वाईट भेज देगी। रेडमी 8 सीरीज़ के अंतर्गत Redmi 8, Redmi 8A और Redmi 8 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किए जा सकते हैं।

Xiaomi Redmi 8 सीरीज़ का लॉन्च ईवेंट टीज़र 91मोबाइल्स के हाथ लगा है जिसमें सीरीज़ की लॉन्च डेट के साथ ही लॉन्च टाईम का जिक्र भी किया गया है। इस टीज़र में ‘4800’ लिखा गया है जिसे देखकर माना जा रहा है कि Xiaomi Redmi 8 सीरीज़ में कंपनी 48 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर से लैस स्मार्टफोन भी उतारेगी। हालांकि 48 MP कैमरे से लैस स्मार्टफोन मॉडल कौन सा होगा यह अभी पुख्ता नहीं हो पाया है। लेकिन अनुमान है कि Redmi 8 Pro स्मार्टफोन को ही 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरे के साथ लॉन्च किया जाएगा।
स्पेसिफिकेशन्स
Redmi 8A स्मार्टफोन की बात करें तो टेना के मुताबिक इस फोन को 6.2 इंच की एचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया जा सकता है जो वॉटरड्रॉप नॉच पर बनी होगी। रेडमी 8ए को एंडरॉयड 9 पाई आधारित मीयूआई 9 पर पेश किया जा सकता है तथा इस फोन में 2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। टेना पर Redmi 8A को 2 जीबी रैम, 3जीबी रैम और 4जीबी रैम मैमोरी से लैस दिखाया गया है।
Redmi 8A की टेना लिस्टिंग में 16 जीबी मैमोरी, 32 जीबी स्टोरेज और 64 जीबी मैमोरी सामने आई है और इन तीनों ही वेरिएंट्स में स्टोरेज 512 जीबी तक बढ़ाई जा सकेगी। इस लिस्टिंग के मुताबिक Redmi 8A में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए Redmi 8A में 5,000एमएएच की बड़ी दिए जाने की बात सामने आई है। टेना पर Redmi 8A को Black, Blue, Red, White, Green, Purple, Pink और Grey कलर में दिखाया गया है। यह भी पढ़ें : 64 Megapixel कैमरे वाला Realme XT इंडिया में हुआ लॉन्च, Xiaomi को लगा तगड़ा झटका
Redmi 8 की बात करें तो सामने आए लीक के अनुसार यह स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा जो वर्टिकल शेप में बैक पैनल पर स्थित होंगे। लीक के अनुसार यह फोन एंडरॉयड 9 पाई आधारित मीयूआई 9.7.11 पर पेश किया जाएगा और 2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 439 चिपसेट पर रन करेगा। Redmi 8 को 4 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जा सकता है तथा फोन में 64 जीबी की इंटरनल मैमोरी देखने को मिल सकती है।



















