Xiaomi Redmi 8 और Redmi 8A हुए सर्टिफिकेशन्स पर साइट, जल्द होंगे लॉन्च

Join Us icon

Xiaomi ने पिछले महीने ही अंर्तराष्ट्रीय टेक बाजार में ब्रांड का पहला 64-मेगापिक्सल कैमरे वाला स्मार्टफोन Redmi Note 8 Pro लॉन्च किया था। रेडमी नोट सीरीज़ में आए इस स्मार्टफोन के साथ Redmi Note 8 ने भी दस्तक दी थी। Redmi Note 8 सीरीज़ को लेकर कहा गया है कि Xiaomi नवंबर महीने में इस सीरीज़ को भारतीय बाजार में लाएगी। वहीं अब Redmi Note 8 सीरीज़ से पहले Xiaomi के दो अन्य स्मार्टफोन Redmi 8A और Redmi 8 की जानकारी सामने आ गई है। ये दोनों ही स्मार्टफोन सर्टिफिकेशन्स वेबसाइट पर लिस्ट किए गए हैं।

Xiaomi Redmi 8 और Redmi 8A सर्टिफिकेशन्स साइट NBTC पर ​लिस्ट कर​ दिया गया है। इस लिस्टिंग में इन दोनों स्मार्टफोंस के नाम के साथ ही इनका मॉडल नंबर भी लिखा गया है। NBTC पर Redmi 8 को जहां मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है वहीं इस सर्टिफिकेशन्स साइट पर Redmi 8A को मॉडल मिला है। इस वेबसाइट पर हालांकि दोनों ही स्मार्टफोंस की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी नहीं दी गई है लेकिन इस लिस्टिंग से यह साफ हो गया है कि Xiaomi जल्द ही Redmi 8 और Redmi 8A लाने वाली है।

xiaomi-redmi-8a-nbtc-listing-india-launch-soon

Redmi Note 8 Pro

रेडमी नोट 8 प्रो की बात करें तो इस फोन में 6.53-इंच की आईपीएस एलसीडी डिसप्ले दी गई है जो कि डॉट नॉच के साथ आती है। Redmi Note 8 Pro को एंडरॉयड 9 पाई के साथ मीडियाटेक के हेलियो G90T चिपसेट मौजूद है। यह पहला फोन है जिसमें ये नया चिपसेट दिया गया है। इस फोन में कंपनी ने 64-मेगापिक्सल वाला Samsung का GW1 प्राइमरी सेंसर दिया है। दूसरा रियर कैमरा 8 मेगापिक्सल का है जो अल्ट्रावाइड लेंस है। तीसरा 2-मेगापिक्सल का है जो मैक्रो लेंस है। वहीं, चौथा 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसिंग कैमरा है।

xiaomi-redmi-8a-nbtc-listing-india-launch-soon

Redmi Note 8 Pro सेल्फी के लिए 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। इस फोन को अंर्तराष्ट्रीय मंच पर 6GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट, 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट और 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। फोन में पावर बैकअप के लिए 4,500एमएएच की बैटरी दी गई है।

Redmi Note 8

रेडमी नोट 8 में 6.3-इंच की आईपीएस एलसीडी डॉट नॉच डिसप्ले दी गई है जो 2340X1080 पिक्सल रिजोल्यूशन के साथ आती है। वहीं, इसमें गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन दी गई है। इसके अलावा Redmi Note 8 में स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा स्मार्टफोन में एंडरॉयड 9 पाई बेस्ड MIUI 10 पर कार्य करता है। इसके अलावा फोन को 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट, 6GB + 64GB स्टोरेज वेरिएंट और 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट में में पेश किया गया है।

Redmi Note 8 में 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा मौजूद है। बाकी के 3 कैमरे की बात करें तो फोन में दूसरा रियर कैमरा 8 मेगापिक्सल का है जो वाइडस एंगल लेंस है। तीसरा 2-मेगापिक्सल का है जो मैक्रो लेंस है। वहीं, चौथा 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसिंग कैमरा है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। वहीं, पावर बैकअप के लिए Note 8 में 4,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here