Redmi 9 Prime स्मार्टफोन 4 अगस्त को होगा भारत में लॉन्च, देखें क्या होगी स्पेसिफिकेशन्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2020/06/Xiaomi-Redmi-9.jpg

Xiaomi ने कुछ दिनों पहले ही खुलासा किया था कि कंपनी भारत में अपनी ‘रेडमी सीरीज़’ नया फोन लॉन्च करने जा रही है जो ‘प्राइम’ कैटेगरी में पेश किया जाएगा। कंपनी की ओर से इस फोन के नाम का खुलासा नहीं किया गया था लेकिन हमनें बताया था कि यह फोन रेडमी 9 प्राइम नाम के साथ लॉन्च किया जा सकता है। वहीं आज हमारी खबर पर पुख्ता की मुहर लगाते हुए शाओमी ने फोन के नाम से पर्दा उठा दिया है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर बता दिया है कि ब्रांड के इस आगामी स्मार्टफोन को Redmi 9 Prime नाम के साथ बाजार में उतारा जाएगा जो आने वाली 4 अगस्त को इंडिया में लॉन्च होगा।

Redmi 9 Prime आने वाली 4 अगस्त को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। इस दिन कंपनी ऑनलाईन ईवेंट का आयोजन करेगी जिसे लाईव स्ट्रीमिंग के जरिये प्रसारित किया जाएगा। यह लॉन्च ईवेंट 4 अगस्त की दोपहर 12 बजे शुरू होगा और इसी मंच से शाओमी रेडमी 9 प्राइम की स्पेसिफिकेशन्स और कीमत की घोषणा की जाएगा। उम्मीद है कि 4 अगस्त को लॉन्च होने के कुछ ही दिनों बाद Redmi 9 Prime मार्केट में सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

Xiaomi ने शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया पर Redmi 9 Prime का प्रोडक्ट पेज लाईव कर दिया है जिससे यह साफ हो गया है कि रेडमी 9 प्राइम फोन की सेल अमेज़न पर ही होगी। इसके साथ ही इस प्रोडक्ट पेज पर फोन के कुछ फीचर्स को भी हाईलाईट किया गया है, जिन्हें देखते हुए कहा जा सकता है कि फोन में वॉटरड्रॉप नॉच और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट के साथ बड़ी बैटरी देखने का मिल सकता है। बहरहाल फोन की स्पेसिफिकेशन्स के अभी इंतजार किया जा रहा है।

Redmi Note 9

Xiaomi ने हाल ही में भारत में Redmi Note 9 फोन लॉन्च किया गया है। इस फोन का 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 11,999 रुपये, 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 13,499 रुपये तथा 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 14,999 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया है। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy M31s इंडिया में लॉन्च, इसमें है 6000एमएएच बैटरी, 8 जीबी रैम और 64एमपी क्वॉड कैमरा

स्पेसिफिकेशन्स की भी बात करें तो यह फोन 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ 6.53 इंच की फुलएचडी+ आईपीएस एलसीडी डिसप्ले सपोर्ट करता है जो कोर्निंग गोरिल्ला 5 से प्रोटेक्टेड है। एंडरॉयड 10 आधारित मीयूआई 11 के साथ यह फोन 12एनएम तकनीक पर बना मीडियाटेक हीलियो जी85 चिपसेट पर करता है। डुअल सिम और 4जी वोएलटीई के साथ ही यह फोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर तथा 22.5वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक वाली 5020एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है। यह फोन 9वॉट रिवर्स चार्जिंग भी सपोर्ट करता है।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Redmi Note 9 क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/1.79 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का ही मैक्रो लेंस दिया गया है। इसी तरह यह फोन 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।