
Xiaomi ने पिछले हफ्ते ही अंर्तराष्ट्रीय मंच पर अपनी क्षमता का प्रदर्शन करते हुए रेडमी के सीरीज़ को पेश किया था। इस सीरीज़ के तहत कंपनी ने Redmi K20 और Redmi K20 Pro स्मार्टफोन पेश किए थे। पॉप-अप कैमरा, इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट और ऐसी ही दमदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस यह स्मार्टफोन सीरीज़ चीनी बाजार में लॉन्च की गई है। Redmi K20 Pro की पावर को देखते हुए इंडिया में भी शाओमी फैन और स्मार्टफोन इस सीरीज़ का ब्रेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन लगता है कि यह इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। Xiaomi India जल्द ही भारत में Redmi K20 सीरीज़ के स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है।
शाओमी इंडिया हेड मनु कुमार जैन ने आज अपने ट्वीटर हैंडल के जरिये Redmi K20 सीरीज़ के इंडिया लॉन्च की घोषणा कर दी है। मनु जैन ने बता दिया है कि Xiaomi भारत में रेडमी के सीरीज़ के दोनों ही लेटेस्ट स्मार्टफोन Redmi K20 और Redmi K20 Pro लाने वाली है। इस ट्वीट में मनु जैन ने Redmi K सीरीज़ के इंडिया लॉन्च की घोषणा करते हुए कुछ बिलबोर्ड विज्ञापनों की फोटो भी शेयर की है, जिनमें Redmi K20 मॉडल्स को सीधे तौर पर OnePlus 7 Pro का प्रतिद्वंदी बताया गया है।
“Starkly superior to the latest one!” +1 if you liked these punny ads! 🤓😁#RedmiK20 and #RedmiK20Pro coming soon! The #FlagshipKiller 2.0 🥊🥊
Have you noticed it yet? If yes, take a selfie and share it with me. 😎#Xiaomi ❤️ #Redmi pic.twitter.com/eFeQbw2uIq
— Manu Kumar Jain (@manukumarjain) June 2, 2019
Redmi K20 और Redmi K20 Pro के साथ शाओमी इंडिया हेड ने #FlagshipKiller 2.0 हैशटैग का यूज़ करते हुए इन्हें फ्लैगशिप कीलर का अपडेटेड वर्ज़न 2.0 बताया है। गौरतलब है कि OnePlus स्मार्टफोंस को फ्लैगशिप कीलर के नाम से पहचाना जाता है। परोक्ष रूप से मनु जैन ने अपने ट्वीट में Redmi K को OnePlus से बेहतर बताया है। Xiaomi India की ओर से अभी Redmi K20 मॉडल के लॉन्च की डेट का खुलासा तो नहीं किया गया है लेकिन उम्मीद है जल्द ही कंपनी लॉन्च की तारीख भी सार्वजनिक कर देगी।
Redmi K20 Pro
यह फोन 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर बना है जो 1,080 x 2,340 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.39-इंच की सुपर एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कंपनी ने इसे कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 से प्रोटेक्ट किया है। Redmi K20 Pro को शाओमी द्वारा इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया गया है जो 7वीं जेनरेशन तकनीक से बना है। कंपनी की ओर से Redmi K20 Pro को एंडरॉयड 9 पाई के साथ मीयूआई10 पर पेश किया गया है।
Redmi K20 Pro में प्रोसेसिंग के लिए 7एनएम तकनीक पर बना क्वालकॉम का सबसे पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 855 दिया गया है जो आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ काम करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह फोन एड्रेनो 640 जीपीयू सपोर्ट करता है। Xiaomi ने रेडमी के सीरीज़ के इस फोन को गेमिंग के शौकिन यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया है। इस फोन में गेम टर्बो 2.0 मोड दिया गया है जो बेहद ही स्मूथ और लैग फ्री गेमिंग परफॉर्मेंस देता है।
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Redmi K20 Pro ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर डुअल एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.7 अपर्चर वाला 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है। इसी तरह फोन में एफ/2.4 अर्पचर वाला 13-मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और इतने ही अपर्चर की क्षमता वाला 8-मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस दिया गया गया है। सेल्फी की बात करें तो रेडमी के20 प्रो एफ/2.0 अपर्चर वाला 20-मेगापिक्सल का पॉप-अप फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
Redmi K20 Pro 4जी फोन है जो डुअल सिम सपोर्ट करता है। फोन में डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ, एनएफसी व यूएसबी टाईप-सी पोर्ट के साथ ही 3.5एमएम जैक भी दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए जहां यह फोन इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है वहीं पावर बैकअप के लिए फोन में 27वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,000एमएएच की पावरफुल बैटरी दी गई है।
Redmi K20
अगर बात करें Redmi K20 की स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें कंपनी ने क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर दिया है। चिपसेट के अलावा Redmi K20 और Redmi K20 Pro का डिजाइन और बाकि की स्पेसिफिकेशन्स लगभग एक जैसी ही हैं। इसका मतलब है कि आपको फ्लैगशिप Redmi K20 Pro की तरह ही Redmi K20 में आपको ट्रिपल रियर कैमरा, इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, एंडरॉयड 9 पाई और पावर बैकअप के लिए 4,000एमएएच की बैटरी दी है जो कि फास्ट चार्जिंग 18W को सपोर्ट करती है।























