
शाओमी भारत में जल्द ही अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। इस बात को लेकर कंपनी ने खुद टीज किया है। दरअसल, शाओमी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन ने ट्वीट कर इस बात का हिंट दिया है कि अपकमिंग फोन Redmi K20 होगा जो कि फ्लैगशिप कैटगरी में पेश किया जाएगा। वहीं, भारत से पहले डिवाइस के चीन में लॉन्च की डेट सामने आई है।
चीन की सोशल मीडिया साइट वीबो पर सामने आए एक ऑफिशियल टीजर के अनुसार यह स्मार्टफोन 28 मई को लॉन्च होगा। टीजर के अनुसार Redmi K20 स्मार्टफोन बीजिंग में एक इवेंट में लॉन्च होगा। टीजर में बताया गया है कि इस स्मार्टफोन में Sony IMX586 सेंसर के साथ 48 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। इसके अलावा फोन में 960fps पर इन्सैंड स्लो-मोशन विडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट भी होगा।
अब तक सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। साथ ही स्क्रीनशॉट के साइज़ से साफ है कि रेडमी के इस डिवाइस में फुल-एचडी+ (1080×2340 पिक्सल) रिजोल्यूशन वाली स्क्रीन होगी।
वहीं कुछ लीक की माने तो रेडमी प्लैगशिप फोन में 6.39-इंच का फुल-एचडी+ डिसप्ले होगा। इसके साथ ही हैंडसेट ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। यहां 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 13 मेगापिक्सल का सेंसर होगा। इस फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होने की उम्मीद है।
रेडमी फ्लैगशिप फोन में 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दी जा सकती है। इसके अलावा हाल ही में आई एक रिपोर्ट से इस फोन में एंडरॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 होने की जानकारी मिली है।























