
Xiaomi उन टेक कंपनियों में शुमार है जो जल्द से जल्द नई तकनीक को अपनाती है और पुराने ट्रेंड को बदलती है। अगर डिसप्ले डिजाईन की बात करें तों Xiaomi Redmi फोन वॉटरड्रॉप नॉच और पॉप-अप कैमरे के साथ आ चुके हैं। कंपनी ने जुलाई महीने में ही इंडिया में अपनी Redmi सीरीज़ के तहत Redmi K20 Pro और Redmi K20 लॉन्च किए थे जो ब्रांड के पहले पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाले स्मार्टफोन हैं। वहीं अब Xiaomi ने घोषणा कर दी है कि कंपनी ब्रांड का पहला पंच-होल डिसप्ले वाला स्मार्टफोन लाने वाली है, और आपको जानकर हैरानी होगी कि यह फोन कोई और नहीं बल्कि Redmi K30 होगा।
Xiaomi ने Redmi K30 से पर्दा उठाते हुए आज फोन की पहली लुक सार्वजनिक कर दी है। Redmi K30 से जुड़ा यह अहम खुलासा स्वयं रेडमी के जनरल मैनेजर Lu Weibing ने किया है। Redmi K30 की जानकारी देते हुए वेइबिंग फोन की पहली झलक दिखा दी है। दरअसल आज चीन में Redmi 8 की कॉफ्रेंस थी इस प्रैस कॉफ्रेंस के दौरान कंपनी के जीएम ने Redmi K30 की घोषणा करते हुए फोन की एक झलक भी दिखाई जिसमें का फ्रंट पैनल मौजूद था।
वेइबिंग ने Redmi K30 की फोटो को स्लाईड शो के दौरान ही सार्वजनिक किया गया है जिसमें स्मार्टफोन का फ्रंट पैनल दिखाया गया है। यह खुलासा हो गया है कि Redmi K30 डुअल पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च होगा। Redmi K30 की डिसप्ले के उपरी दाईं ओर स्क्रीन पर दो छेद दिए गए हैं, जिसमें सेल्फी कैमरा फिट होगा। गौरतलब है कि ऐसा ही पंच-होल डिजाईन हम Samsung Galaxy S10 Plus स्मार्टफोन में भी देख चुके हैं। खैर यह स्पष्ट हो चुका है कि Redmi K30 पंच होल डिजाईन वाला ब्रांड का पहला फोन होगा और इसमें दो सेल्फी कैमरे होंगे।
5G सपोर्ट
आज Redmi K30 की लुक शेयर करने के साथ ही Lu Weibing ने यह भी बताया है कि रेडमी के सीरीज़ का यह आगामी स्मार्टफोन SA/NSA dual-mode 5G सपोर्टेड होगा। फोन का यह फीचर 5G कनेक्टिविटी को बेहद मजबूत और बेहतर बनाएगा। आपको बता दें कि क्वालकॉम ने हाल ही में अपने स्नैपड्रैगन 700 सीरीज़ के चिपसेट में 5G सपोर्ट दिए जाने की घोषणा की है। ऐसे में यह माना जा सकता है कि Redmi K30 क्वालकॉम के इसी चिपसेट के साथ लॉन्च किया जाएगा।

बजट में कीमत
वहीं कीमत की बात करें तो Redmi K30 की कीमत 20,000 रुपये से ज्यादा ही होगी। वेइबिंग की पोस्ट पर एक यूजर ने Redmi K30 की अनुमानित कीमत 2000 युआन यानि तकरीबन 20,000 रुपये पूछी थी जिसका जवाब देते हुए रेडमी जीएम ने कहा था कि 5G चिपसेट अभी भी महंगा ही है। यानि Redmi K30 को 20,000 रुपये के ज्यादा के बजट में ही लॉन्च किया जाएगा। लगे हाथ आपको बता दें कि इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में Redmi K20 Pro और Redmi K20 को भी अधिक कीमत होने के चलते काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था।
Redmi Note 8 Pro
याद दिला दें कि Xiaomi आने वाली 16 अक्टूबर को भारत में एक और नया फोन Redmi Note 8 Pro लॉन्च करने वाली है। यह स्मार्टफोन शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया पर भी लिस्ट हो चुका है। Redmi Note 8 Pro में 64-मेगापिक्सल वाला Samsung का GW1 सेंसर दिया है। इसके साथ ही कंपनी ने 8-मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर और दो 2-मेगापिक्सल के सेंसर दिए हैं। फोन में फ्रंट पैनल पर 20-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
Redmi Note 8 Pro में 1080 × 2340 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.53-इंच की फुल-एचडी+ डिसप्ले दी गई है। साथ ही फोन के फ्रंट और बैक पैनल पर गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। चीन में यह फोन मीडियाटेक के नए गेमिंग प्रोसेसर हीलियो जी90टी पर लॉन्च हुआ था। Redmi Note 8 Pro एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर कार्य करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,500 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करती है।




















