10 दिसंबर को लॉन्च होगा डुअल पंच-होल डिसप्ले वाला Xiaomi का 5G फोन Redmi K30

Join Us icon

Xiaomi इन दिनों टेक जगत की सुर्खियों में छाई हुई है। एक ओर जहां शाओमी इंडिया द्वारा यह कंफर्म कर दिया गया है कि दुनिया का पहला 108 मेगापिक्सल कैमरे वाला स्मार्टफोन Mi Note 10 अगले महीने भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा रहा है। वहीं शाओमी चाइना ने कंपनी की ‘के सीरीज़’ के आगामी स्मार्टफोन Redmi K30 से भी पर्दा उठा दिया है। कल ही Redmi K30 की रियल ईमेज इंटरनेट पर वायरल हुई थी, जिसमें फोन के फ्रंट पैनल के साथ ही कई अहम स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हुआ था। वहीं अब Xiaomi ने आधिकारिक तौर पर Redmi K30 की लॉन्च डेट से पर्दा उठा दिया है।

Xiaomi ने घोषणा कर दी है कि Redmi K सीरीज़ टेक बाजार में विस्तार के लिए तैयार है और सीरीज़ का लेटेस्ट स्मार्टफोन अगले महीने ही लॉन्च कर दिया जाएगा। Xiaomi ने बताया है कि कंपनी अगले महीने यानि दिसंबर की 10 तारीख का चीन में एक बड़े ईवेंट का आयोजन करने जा रही है और इसी ईवेंट के मंच से ब्रांड का आगामी स्मार्टफोन Redmi K30 दुनिया के सामने पेश कर दिया जाएगा। Redmi ब्रांड के जीएम Lu Weibing ने ऑफिशियली अनाउंस कर दिया है कि 10 दिसंबर को Redmi K30 चीनी बाजार में लॉन्च होगा।

Xiaomi Redmi K30 launch date confirmed 10 december in china dual punch hole 120hz display SA/NSA 5g support

गौरतलब है कि 10 दिसंबर को कंपनी द्वारा सिर्फ Redmi K30 स्मार्टफोन ही लॉन्च किया जा सकता है। वहीं कहा जा रहा है कि Redmi K30 Pro को कंपनी अगले साल की शुरूआत में लॉन्च करेगी। 10 दिसंबर को Redmi K30 सिर्फ चीनी बाजार में ही लॉन्च होगा तथा यह स्मार्टफोन इंडियन मार्केट में कब तक दस्तक देगा इस बारें में अभी कुछ भी पुख्ता नहीं कहा जा सकता है। याद दिला दें कि Redmi K30 ब्रांड का 5G फोन होगा, ऐसे में 5G फोन का भारतीय बाजार में आना एक बड़ा कदम साबित हो सकता है।

डुअल पंच-होल

सबसे पहले तो आपको बता दें कि Redmi K30 ब्रांड का पहला पंच-होल डिसप्ले वाला स्मार्टफोन होगा। लीक हुई फोटो से पता चला है कि इस फोन में एक नहीं बल्कि दो पंच-होल दिए जाएगे यानि डिसप्ले के उपरी दाईं ओर स्क्रीन पर दो छेद दिए जाएंगे जिनमें सेल्फी कैमरा सेंसर फिट होंगे। Redmi K30 का डुअल पंच-होल डिजाईन हम Samsung Galaxy S10 Plus स्मार्टफोन में भी देख चुके हैं।

डिसप्ले

Redmi K30 की इस फोटो में पता चला है कि यह स्मार्टफोन 1080 x 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.66 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। Redmi K30 की डिसप्ले 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाला होगी तथा 395 डीपीआई सपोर्ट करेगी। एक ओर जहां इस स्मार्टफोन में इन डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिए जाने की उम्मीद की जा रही है वहीं दूसरी ओर कुछ लीक्स में कहा गया है कि Redmi K30 साईड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करेगा।

स्टोरेज व प्रोसेसर

फोटो में Redmi K30 का जो वेरिएंट दिखाया गया है उसमें 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज मौजूद है। माना जा सकता है कि 64जीबी मैमोरी वाला यह वेरिएंट Redmi K30 का बेस वेरिएंट हो सकता है। वहीं फोटो में स्पष्ट हो गया है कि Redmi K30 को क्वालकॉम के चिपसेट पर ही लॉन्च किया जाएगा तथा इस डिवाईस वेरिएंट में स्नैपड्रैगन 730 या स्नैपड्रैगन 730जी चिपसेट देखने को मिल सकता है। Redmi K30 के इस वेरिएंट को एंडरॉयड 9 पाई के साथ मीयूआई 11 के 9.11.18 वर्ज़न से लैस दिखाया गया है तथा फोन में ग्राफिक्स के एड्रेनो 618 जीपीयू मौजूद है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here