Xiaomi Redmi Note 10 Pro इंडियन वेबसाइट पर लिस्ट, लाॅन्च आया और करीब

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2020/12/Xiaomi-Mi-10i.jpg

Xiaomi की रेडमी नोट सीरीज़ के नए डिवाईस Redmi Note 10 Pro को लेकर हाल ही में खबर सामने आई थी कि यह स्मार्टफोन एफसीसी सर्टिफिकेशन्स साइट और इंडियन एजेंसी की CEIR IMEI वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है। इन लिस्टिंग्स के बाद उम्मीद जताई जा रही थी कि कंपनी अपने इस स्मार्टफोन को जल्द ही टेक मंच पर पेश कर सकती है। वहीं अब रेडमी नोट 10 प्रो भारतीय सर्टिफिकेशन्स साईट बीआईएस पर भी लिस्ट हो गया है जिसके साथ Xiaomi Redmi Note 10 Pro के इंडिया लाॅन्च की स्थिति भी साफ हो गई है।

Redmi Note 10 Pro को बीआईएस पर M2101K6I माॅडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। यह फोन का इंडियन वर्ज़न बताया जा रहा है क्योंकि रेडमी नोट 10 प्रो के ग्लोबल वर्ज़न का माॅडल नंबर M2101K6G है। बीआईएस पर फोन की स्पेसिफिकेशन्स डिटेल्स तो सामने नहीं आई है लेकिन इस लिस्टिंग ने साफ कर दिया है कि Xiaomi Redmi Note 10 Pro स्मार्टफोन साल 2021 में इंडिया में लाॅन्च होने वाला शाओमी का पहला स्मार्टफोन हो सकता है।

यह हो सकती है स्पेसिफिकेशन्स

Redmi Note 10 Pro को लेकर अभी तक सामने आए लीक्स के अनुसार यह स्मार्टफोन एंडराॅयड 11 ओएस पर लाॅन्च किया जाएगा जिसमें प्रोसेसिंग के लिए क्वाॅलकाॅम का 750जी चिपसेट देखने को मिल सकता है। चर्चा है कि रेडमी नोट 10 प्रो को कंपनी 5G और 4G दोनों माॅडल्स में लाॅन्च करेगी और इंडिया में फोन का 4जी माॅडल ही लाॅन्च किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर रेडमी नोट 10 में मीडियाटेक का चिपसेट दिए जाने की बात लीक में सामने आई है। यह भी पढ़ें: सिर्फ 8,999 रुपये में लाॅन्च हुआ 5,000mAh बैटरी और ट्रिपल रियर कैमरे वाला सस्ता Samsung Galaxy M02s

फोटोग्राफी के लिए इस सीरीज़ को क्वाॅड रियर कैमरा सेटअप के साथ लाॅन्च किया जाएगा। रेडमी नोट 10 प्रो स्मार्टफोन में जहां 108 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर दिए जाने की बात कही गई है वहीं रेडमी नोट 10 स्मार्टफोन को 48 मेगापिक्सल के रियर कैमरा सेंसर के साथ लाॅन्च किया जा सकता है। ये दोनों ही फोन पावरफुल सेल्फी कैमरा भी सपोर्ट करेंगे तो पंच- होल डिजाईन में दिया जा सकता है।

Xiaomi Redmi Note 9T 5G

एफसीसी लिस्टिंग में सामने आया है कि रेडमी नोट 10 प्रो एंडरॉयड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम MIUI 12 पर कार्य करेगा। इसके अलावा फोन के तीन वेरिएंट-6GB + 64GB, 6GB + 128GB, और 8GB + 128GB होंगे। इसके अलावा सामने आया है कि Redmi Note 10 Pro डुअल-बैंड, वाई-फाई, एफएम रेडियो, ब्लूटूथ और 4जी एलटीई कनेक्टिविटी के साथ आएगा। इस बात की उम्मीद की जा रही है कि फोन के 5G मॉडल पर भी काम हो रहा है।