
Xiaomi ने अक्टूबर 2021 में अपनी होम मार्केट चीन में रेडमी नोट 11 सीरीज़ को पेश किया था। इस सीरीज़ के तहत कंपनी की ओर से तीन मोबाइल फोन लॉन्च किए गए थे, जिन्होंने Redmi Note 11, Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11 Pro 5G Phone नाम के साथ चाइना में एंट्री ली थी। वहीं अब शाओमी रेडमी की यह लेटेस्ट स्मार्टफोन सीरीज़ चीन के बाहर ग्लोबल लॉन्च के लिए तैयार हो गई है। आने वाली 26 जनवरी को Redmi Note 11 series ग्लोबली लॉन्च कर दी जाएगी।
Redmi Note 11 series के ग्लोबल लॉन्च की जानकारी स्वयं शाओमी ने दी है। कंपनी ने अपने ट्वीटर हैंडल के जरिये बताया है कि कंपनी आने वाली 26 जनवरी को अपनी यह स्मार्टफोन सीरीज़ ग्लोबली लॉन्च कर देगी। यह एक ऑनलाइन ईवेंट होगा जो भारतीय समयानुसार मध्यरात्रि में आयोजित होगा। मी डॉट कॉम के साथ ही इस लॉन्च ईवेंट को शाओमी के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म तथा यूट्यूब चैनल पर लाईव देखा जा सकेगा। 26 जनवरी के बाद ये रेडमी फोन अलग-अलग बाजारों में सेल के लिए उपलब्ध हो जाएंगे।
This year, our #RedmiNote11Series is ready to #RiseToTheChallenge!
Join us to witness the launch of this legend on January 26th at 20:00 (GMT+8)! pic.twitter.com/uAhHatRcN5
— Xiaomi (@Xiaomi) January 18, 2022
Xiaomi 11T Pro
आपको बता दें कि कल यानी 19 जनवरी को शाओमी 11टी प्रो स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो अभी तक सामने आई जानकारी के अनुसार यह फोन 6.67 इंच की फुलएचडी+ एमोलेड पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी तथा कोर्निंग गोरिल्ला विक्टस से प्रोटेक्टेड होगी। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 120वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।
Xiaomi 11T Pro को प्रोसेसिंग के लिए क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट देखने को मिल सकता है तथा इंडियन मार्केट में यह फोन 12 जीबी रैम पर लॉन्च किया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इस शाओमी फोन में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर दिया जा सकता है जिसके एक अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और एक टेली मैक्रो लेंस शामिल रहेगा। सेल्फी के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है।



















