
Xiaomi के रेडमी ब्रांड द्वारा पेश की गई Redmi Note 11 series इंडियन मार्केट में अनेकों मोबाइल यूजर्स की खास पसंद बनी हुई है। इस सीरीज़ के तहत कम कीमत पर शानदार फीचर्स व पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स वाले लॉन्च किए गए हैं जिनमें Redmi Note 11 Pro+ 5G, Redmi Note 11 Pro, Redmi Note 11S, Redmi Note 11 और Redmi Note 11T 5G शामिल है। रेडमी नोट 11 सीरीज़ अभी डिमांड में बनी ही हुई है कि शाओमी ने जुड़ी एक और बड़ी खबर आ गई है। टेक जगत में हलचल मचाने वाली न्यूज़ है कि बेहद जल्द Xiaomi Redmi Note 12 स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है।
Redmi Note 12 स्मार्टफोन बेहद जल्द टेक मार्केट में पेश किया जाने वाला है। ताजा लीक में खुलासा हुआ है कि शाओमी अपने कम कीमत वाले तगड़े मोबाइल फोन पर काम कर चुकी है जो रेडमी नोट 12 नाम के साथ बाजार में एंट्री लेगा। डिजिटल चैट स्टेशन की हवाले से सामने आई जानकारी के अनुसार रेडमी नोट 12 साल 2022 की दूसरी छमाही में लॉन्च किया जाएगा जो अगले महीने जुलाई से ही शुरू हो जाएगी। फोन लॉन्च का खुलासा करने के साथ ही इस लीक में शाओमी रेडमी नोट 12 की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स व फीचर्स पर से भी पर्दा हटा दिया गया है।
Redmi Note 12 की स्पेसिफिकेशन्स
रेडमी नोट 12 से जुड़ी इस ताजा रिपोर्ट में बताया गया है कि यह शाओमी स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। फोन के बैक पैनल पर मौजूद कैमरा सेटअप में प्राइमरी सेंसर 50 मेगापिक्सल का दिया जाएगा। इस ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50एमपी प्राइमरी सेंसर के साथ एक अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस तथा एक मैक्रो लेंस देखने को मिल सकता है। इस कैमरा सेंसर्स के साथ हॉरिजॉन्टल शेप में एलईडी लाईट दी जाएगी।
Redmi Note 12 की लुक काफी अटरेक्टिव होगी तथा फोन में स्लीम बॉडी देखने को मिल सकती है। लीक के मुताबिक यह स्मार्टफोन पंच-होल डिसप्ले सपोर्ट करेगा जो फोन स्क्रीन के उपरी ओर ठीक बीच में दी जाएगी। गौरतलब है कि ऐसा ही स्क्रीन स्टाईल हमें रेडमी नोट 11 में भी देखने को मिला था, जिसमें सेंटर पंच-होल बॉडी ऐज से थोड़ा दूर प्लेस की गई थी। यह नया शाओमी फोन बिना कर्व वाली फ्लेट डिसप्ले पर लॉन्च होगा।

Redmi Note 12 कब होगा लॉन्च
शाओमी के इस आगामी स्मार्टफोन को लेकर बताया गया है कि साल 2022 के दूसरी छमाही में रेडमी नोट 12 टेक मंच पर दस्तक देगा। यह मोबाइल सबसे पहले कंपनी की होम मार्केट यानी चीन में लॉन्च किया जाएगा जिसके बाद विश्व के अन्य राष्ट्रों में सेल के लिए उपलब्ध होगा। शाओमी इस वक्त इंडिया का नंबर वन स्मार्टफोन ब्रांड बना हुआ है लिहाजा इस बात में कोई दो राय नहीं है कि Redmi Note 12 ग्लोबल लॉन्च होते ही बेहद जल्द यह स्मार्टफोन भारतीय बाजार का भी रूख कर लेगा। हालांकि फोन की पुख्ता लॉन्च डेट के लिए अभी कंपनी की घोषणा का इंतजार करना होगा।




















