
पिछले माह शाओमी ने रेडमी नोट 4 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया था। देश में यह फोन तीन रैम वेरिएंट में पेश किया गया था जिसके लगभग एक हफ्ते बाद इस फोन का 3जीबी रैम और 4जीबी रैम वाला वेरिएंट सेल के लिए उपलब्ध हो गया था। अब शाओमी इंडिया की ओर से आॅफिशियल अनाउंसमेंट कर दी गई है कि कल 3 फरवरी से रेडमी नोट 4 का 2जीबी रैम वाला वेरिएंट भी सेल के पेश कर दिया जाएगा।
इंटेक्स एक्वा यंग 4जी लॉन्च, कीमत महज़ 5,549 रुपये
शाओमी इंडिया ने जानकारी दी है कि कल दोपहर 12 बजे से रेडमी नोट 4 का 2जीबी रैम वाला वेरिएंट मी.कॉम पर सेल के लिए लिस्ट कर दिया जाएगा। शाओमी के इस फोन की कीमत कंपनी की ओर से 9,999 रुपये रखी गई है। इस वेरिएंट के आपको 2जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल मैमोरी प्राप्त होगी।
शाओमी रेडमी नोट 4 की बात करें तो इसमें 5.5-इंच की 2.5डी कर्व्ड ग्लास फुल एचडी डिसप्ले दी गई है। यह फोन मीयूआई 8 पर आधारित एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो पर रन करता है जो 2.0 गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 625 चिपसेट पर कार्य करेगा।
आॅनर 8 लाइट की तस्वीरें आई सामने
फोटोग्राफी के लिए शाओमी रेडमी नोट 4 में 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। शाओमी ने अपने इस फोन को 4जी वोएलटीई पर पेश किया है जिसमें फिंगरप्रिंट सेंसर, आईआर ब्लास्टर जैसे फ़ीचर्स मौजूद है। पावर बैकअप के लिए कंपनी की ओर से इसमें 4,100एमएएच की बैटरी दी गई है।
आपको बता दें कि शाओमी रेडमी नोट 4 के 3जीबी रैम व 32जीबी मैमोरी वाले मॉडल को 10,999 रुपये तथा 4जीबी रैम व 64जीबी मैमोरी वाले मॉडल को 12,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। जिनकी पहली फ्लैश सेल redmiमें मात्र 10 मिनट के अंदर ही तकरीबन 2,50,000 यूनिट बिक गई थी।























