
Xiaomi इंडिया का नंबर वन स्मार्टफोन ब्रांड बन चुका है। कंपनी द्वारा लॉन्च किए जाने वाले लगभग हरेक फोन को लोगों हाथोंहाथ खरीदा जाता है। पिछले दिनों शाओमी ने भारत में रेडमी नोट 7 सीरीज़ के तहत स्मार्टफोन Redmi Note 7 और Redmi Note 7 Pro लॉन्च किए थे। इन दोनों ही स्मार्टफोन को इंडियन मोबाइल यूजर्स द्वारा खासा पसंद किया गया। Xiaomi द्वारा लाए गए ये स्मार्टफोन सिर्फ इंडिया में ही नहीं बल्कि चीन समेत ग्लोबल मंच पर इतना अधिक पसंद किए गए हैं कि इन्होंने एक अनूठा रिकॉर्ड शाओमी के नाम कर दिया है।
Xiaomi Redmi Note 7 सीरीज़ ग्लोबल मंच पर हिट साबित हुई है। इस सीरीज़ के तहत लॉन्च हुए स्मार्टफोंस को लेकर स्वयं कंपनी के को-फाउंडर लेई जून ने खुलासा किया है कि इस सीरीज़ के दुनियाभर में 10 मिलियन यानि 1 करोड़ से भी ज्यादा यूनिट्स की बिक्री दर्ज करते हुए नया रिकॉर्ड बनाया है। चीनी माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो पर पोस्ट शेयर करते हुए लेई जून ने कहा है कि रेडमी नोट 7 सीरीज़ ने यह आकंड़ा महज़ 129 दिनों के अंदर ही छू लिया है।

आपको बता दें कि कल यानि 28 मई को Xiaomi चीन में एक ईवेंट का आयोजन करने जा रही है और इस ईवेंट के मंच से कंपनी एक नई स्मार्टफोन सीरीज़ Redmi K नाम के साथ पेश करने वाली है। इस सीरीज़ के तहत शाओमी द्वारा Redmi K20 और Redmi K20 Pro लॉन्च किए जाएंगे। इन स्मार्टफोंस को लेकर लेई जून ने कहा कि, ‘ रेडमी नोट 7 सीरीज को तो काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला, अब देखना होगा कि हाई प्राइस रेंज में हमारे नए फोन को ऐसा ही पॉजिटिव रिऐक्शन मिलता है या नहीं’। लगे हाथ आपको बता दें कि इंडिया में भी 2 महीने में Redmi Note 7 और Redmi Note 7 Pro की 20 लाख से ज्यादा यूनिट बिक चुकी है।
Redmi Note 7 Pro स्पेसिफिकेशन्स
शाओमी रेडमी नोट 7 प्रो का कैमरा सेटअप फोन की सबसे बड़ी यूएसपी है। यह फोन एलईडी फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 48-मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स586 सेंसर प्राइमरी सेंसर तथा 5-मेगापिक्सल का डेफ्थ-सेंसिग सेंसर दिया गया है। कंपनी ने रेडमी नोट 7 प्रो के रियर कैमरा सेटअप को एआई तकनीक से लैस किया है जो लाईट, नॉइज़ और ब्राइटनेस को खुद ही अडजस्ट कर शानदार फोटो कैप्चर करता है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 13-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह भी पढ़ें : Xiaomi Mi Super Sale फिर हुई शुरू, इस बार 6,000 रुपये तक सस्ते मिलेंगे शाओमी फोन
रेडमी नोट 7 प्रो को एंडरॉयड के लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया गया है जो कंपनी के यूजर इंटरफेस मीयूआई 10 के साथ के साथ यूज़ को शानदार बनाता है। प्रोसेसिंग के लिए रेडमी नोट 7 प्रो में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 11एनएम तकनीक पर बना क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट दिया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रेनो 612 जीपीयू मौजूद है। रेडमी नोट 7 प्रो को 2 वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है।
शाओमी रेडमी नोट 7 प्रो डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए फोन के बैक पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं रेडमी नोट 7 प्रो फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। रेडमी नोट 7 प्रो में म्यूजिक के लिए यहां 3.5एमएम जैक दिया गया है वहीं एक्ट्ररनल यूएसबी ड्राईव के लिए यह फोन यूएसबी टाईप-सी पोर्ट सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए रेडमी नोट 7 प्रो में क्विक चार्ज 4 सपोर्ट वाली 4,000एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है। इस फोन को नेबुला रेड, नेप्चुन ब्लू और स्पेस ब्लैक कलर में लॉन्च किया गया है।

Redmi Note 7 स्पेसिफिकेशन
यह स्मार्टफोन स्टाईल, डिजाईन और डिसप्ले के मामले में रेडमी नोट 7 प्रो के समान ही है। एंडरॉयड 9 पाई के साथ प्रोसेसिंग के लिए रेडमी नोट 7 में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट दिया गया है। यह फोन भी डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इस फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 12-मेगापिक्सल का सैमसंग प्राइमरी सेंसर तथा 2-मेगापिक्सल का डेफ्थ-सेंसिग सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में भी 13-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। रेडमी नोट 7 में भी पावर बैकअप के लिए 4,000एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। रूबी रेड, ब्लैक और सफायर ब्लू कलर में खरीदा जा सकता है।





















