
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी अपने Redmi Note 7 Pro के 6जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट को पहली बार सेल के लिए पेश करने वाली है। कंपनी ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी है कि डिवाइस का यह वेरिएंट 10 अप्रैल यानी की कल पहली बार सेल के लिए पेश किया जाएगा।
बता दें कि शाओमी ने रेडमी नोट 7 प्रो को दो वेरिएंट्स को कुछ समय पहले भारत में लॉन्च किया था, जिसमें 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज तथा 6जीबी रैम के साथ 128जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई थी। लॉन्च के कुछ दिनों बाद फोन का 4जीबी रैम वेरिएंट तो सेल के लिए उपलब्ध हो गया था लेकिन शाओमी ने रेडमी नोट 7 प्रो के 6जीबी रैम वेरिएंट को बाजार में नहीं उतारा गया था। वहीं, अब शाओमी अपने फैन्स का यह इंतजार भी खत्म करने जा रही है। कल यानि 10 अप्रैल को Xiaomi Redmi Note 7 Pro का 6जीबी रैम वेरिएंट दोपहर 12 बजे सेल के लिए उपलब्ध होगा।
When? When? When? was the question. 'Tomorrow' is the answer. #RedmiNote7Pro (6+128 GB) will be available starting tomorrow at 12 noon. ?
RT with the hashtag #RedmiNote7Pro to spread the word. F-codes up for grabs. pic.twitter.com/PwSG3mawYS
— Redmi India (@RedmiIndia) April 9, 2019
रेडमी नोट 7 प्रो कीमत और उपलब्धता
कीमत की बात करें तो Redmi Note 7 Pro के 6जीबी रैम व 128जीबी मैमोरी वेरिएंट को 16,999 रुपये में सेल के लिए पेश किया जएगा। फोन की सेल कल दोपहर 12 बजे शुरू होगी। शाओमी की आधिकारिक वेबसाइट मी डॉट कॉम के साथ ही शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट और मी होम स्टोर्स पर रेडमी नोट 7 प्रो को खरीदा जा सकेगा। यह फोन नेबुला रेड, नेप्चुन ब्लू और स्पेस ब्लैक कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा।
रेडमी नोट 7 प्रो की स्पेसिफिकेशन्स
Redmi Note 7 Pro में 6.3-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन दी गई है। फोन डिसप्ले की सुरक्षा के लिए शाओमी ने इसे गोरिल्ला ग्लास 5 से कोटेड है। वहीं, फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 11एनएम तकनीक पर बना क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट दिया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रेनो 612 जीपीयू मौजूद है।
फोटोग्राफी के लिए शाओमी रेडमी नोट 7 में एलईडी फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा सपोर्ट है। इसके अलावा फोन के बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 48-मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स586 सेंसर प्राइमरी सेंसर तथा 5-मेगापिक्सल का डेप्थ-सेंसिग सेंसर दिया गया है। वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए इस फोन में 13-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Redmi Note 7 Pro को एंडरॉयड के लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम एंडरॉयड 9 पाई पर कार्य करता है जो कंपनी के यूजर इंटरफेस मीयूआई 10 के साथ के साथ यूज़ को शानदार बनाता है। कनेक्टिविटी के लिए शाओमी रेडमी नोट 7 प्रो डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई सपोर्ट करता है।
इसके अलावा सिक्योरिटी के लिए फोन के बैक पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं रेडमी नोट 7 प्रो फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। Redmi Note 7 Pro में म्यूजिक के लिए यहां 3.5एमएम जैक दिया गया है वहीं एक्ट्ररनल यूएसबी ड्राईव के लिए यह फोन यूएसबी टाईप-सी पोर्ट सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए रेडमी नोट 7 प्रो में क्विक चार्ज 4 सपोर्ट वाली 4,000एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है।





















