
Xiaomi ने फरवरी महीने में इंडिया में अपनी रेडमी नोट सीरीज़ को बढ़ाते हुए दो नए स्मार्टफोन Redmi Note 7 और Redmi Note 7 Pro लॉन्च किए थे। इनमें से Redmi Note 7 Pro बड़ा वर्ज़न था जो 48-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। कंपनी की ओर से इस फोन को दो वेरिएंट्स में बाजार में उतारा गया था। लेकिन आज अपने फैन्स की जरूरत को समझते हुए Xiaomi ने Redmi Note 7 Pro का एक और नया वेरिएंट इंडिया में लॉन्च कर दिया है।
Xiaomi द्वारा Redmi Note 7 Pro के इस नए वेरिएंट में 6जीबी की रैम मैमोरी के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। Redmi Note 7 Pro इस नए वेरिएंट को शाओमी ने 15,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है जो कल से ही देश में सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा। Redmi Note 7 Pro के इस नए वेरिएंट को भी कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट से भी खरीदा जा सकेगा।
Mi fans, you asked for it and here it is!?
Introducing 6GB+64GB variant of the #RedmiNote7Pro. Get this #48MP Camera Beast at honest price = ₹15,999! ?
You can get it tomorrow at 12 PM from https://t.co/pMj1r7lwp8 and @flipkart.
RT if you are getting one. ? #Xiaomi ❤️ pic.twitter.com/5stUdw7eSk
— Manu Kumar Jain (@manukumarjain) July 2, 2019
डिजाईन
Redmi Note 7 Pro को ग्लॉस बॉडी पर बनाया गया है जिसके फ्रंट और बैक दोनों पैनल्स को 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्ट किया गया है।। इस फोन में 19.9:5 आस्पेक्ट रेशियो वाली बेजल लेस डिसप्ले दी गई है जिसके उपरी हिस्से पर ‘यू’ शेप वाली वॉटरड्रॉप नॉच मौजूद है। Redmi Note 7 Pro में 2340 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.3-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन दी गई है। फोन डिसप्ले की सुरक्षा के लिए शाओमी ने इसे गोरिल्ला ग्लास 5 से कोटेड रखा है।
स्पेसिफिकेशन्स
Xiaomi Redmi Note 7 Pro का कैमरा सेटअप फोन की सबसे बड़ी यूएसपी है। यह फोन एलईडी फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 48-मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स586 सेंसर प्राइमरी सेंसर तथा 5-मेगापिक्सल का डेफ्थ-सेंसिग सेंसर दिया गया है। कंपनी ने रेडमी नोट 7 प्रो के रियर कैमरा सेटअप को एआई तकनीक से लैस किया है जो लाईट, नॉइज़ और ब्राइटनेस को खुद ही अडजस्ट कर शानदार फोटो कैप्चर करता है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 13-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Redmi Note 7 Pro को एंडरॉयड के लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया गया है जो कंपनी के यूजर इंटरफेस मीयूआई 10 के साथ के साथ यूज़ को शानदार बनाता है। प्रोसेसिंग के लिए रेडमी नोट 7 प्रो में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 11एनएम तकनीक पर बना क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट दिया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रेनो 612 जीपीयू मौजूद है। रेडमी नोट 7 प्रो को 2 वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। यह भी पढ़ें : TikTok गैरकानूनी तरीके से इंडियन्स का डाटा भेज रही है चीन : शशि थरूर
Xiaomi Redmi Note 7 Pro डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए फोन के बैक पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं रेडमी नोट 7 प्रो फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। Redmi Note 7 Pro में म्यूजिक के लिए यहां 3.5एमएम जैक दिया गया है वहीं एक्ट्ररनल यूएसबी ड्राईव के लिए यह फोन यूएसबी टाईप-सी पोर्ट सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए रेडमी नोट 7 प्रो में क्विक चार्ज 4 सपोर्ट वाली 4,000एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है। इस फोन को नेबुला रेड, नेप्चुन ब्लू और स्पेस ब्लैक कलर में लॉन्च किया गया है।
कीमत
Redmi Note 7 Pro की कीमत की बात करें तो पहले से मौजूद फोन के 4जीबी रैम + 64जीबी मैमोरी वेरिएंट को जहां 13,999 रुपये में लॉन्च किया था वहीं रेडमी नोट 7 प्रो के 6जीबी रैम + 128जीबी मैमोरी वेरिएंट को 16,999 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया था।



















