28 फरवरी को इंडिया में लॉन्च होगा रेडमी नोट 7, जानें पूरी डिटेल और स्पेसिफिकेशन्स

Join Us icon

शाओमी रेडमी नोट 7 चीन में लॉन्च हो चुका है और एक महीने के भीतर ही फोन की 10 लाख से ज्यादा यूनिट बिक चुकी है। शाओमी का यह शानदार स्मार्टफोन 48 मेगापिक्सल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जो इस फोन की मुख्य यूएसपी है। इंडियन मी फैन और स्मार्टफोन यूजर लंबे समय से रेडमी नोट 7 के इंडिया में लॉन्च होने का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अब बेहद जल्द यह इंतजार खत्म होने वाला है। शाओमी इंडिया ने आधिकारिक घोषणा करते हुए बता दिया है कि रेडमी नोट 7 आने वाली 28 फरवरी को भारत में लॉन्च होने जा रहा है।

रेडमी इंडिया ने अपने आफिशियल ट्वीटर हैंडल से ट्वीट करते हुए रेडमी नोट 7 की लॉन्च डेट की जानकारी दी है। रेडमी इंडिया ने ट्वीट में लिखा है कि ब्रांड का आगामी स्मार्टफोन रेडमी नोट 7 28 फरवरी को भारत में दस्तक देगा। आपको बता दें कि रेडमी नोट 7 के चीन लॉन्च के साथ ही शाओमी ने रेडमी को नया सब-ब्रांड भी घोषित कर दिया था और रेडमी नोट 7 रेडमी ब्रांड के तहत लॉन्च होने वाला पहला स्मार्टफोन बना है। चीन में​ हिट होने के बाद अब यह फोन इंडिया में नए परचम फहराने को तैयार है। 28 फरवरी को लॉन्च होने के बाद यह फोन मार्च महीनें में देश में सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

रेडमी नोट 7

रेडमी नोट 7 को ग्लॉस बॉडी पर बनाया गया है जिसके फ्रंट और बैक दोनों पैनल्स को 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्ट किया गया है।। इस फोन में 19.9:5 आस्पेक्ट रेशियो वाली बेजल लेस डिसप्ले दी गई है जिसके उपरी हिस्से पर ‘यू’ शेप वाली वॉटरड्रॉप नॉच मौजूद है। रेडमी नोट 7 में 2340 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.3-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन दी गई है। फोन डिसप्ले की सुरक्षा के लिए शाओमी ने इसे गोरिल्ला ग्लास 5 से कोटेड रखा है।

शाओमी रेडमी नोट 7 का कैमरा सेटअप फोन की सबसे बड़ी यूएसपी है। यह फोन एलईडी फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर तथा 5-मेगापिक्सल का डेफ्थ-सेंसिग सेंसर दिया गया है। कंपनी ने रेडमी नोट 7 के रियर कैमरा सेटअप को एआई तकनीक से लैस किया है जो लाईट, नॉइज़ और ब्राइटनेस को खुद ही अडजस्ट कर शानदार फोटो कैप्चर करता है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 13-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

xiaomi-redmi-note-7-note-7-pro-specifications-features-price-india-launch-in-hindi

रेडमी नोट 7 को एंडरॉयड के लेटेस्ट आॅपरेटिंग सिस्टम एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया गया है जो कंपनी के यूजर इंटरफेस मीयूआई 9 के साथ के साथ यूज़ को शानदार बनाता है। प्रोसेसिंग के लिए रेडमी नोट 7 में 64बिट आॅक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए फोन के बैक पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं रेडमी नोट 7 फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है।

शाओमी रेडमी नोट 7 डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई सपोर्ट करता है। फोन में वाईफाई, ब्लूटूथ व जीपीएस के साथ ही आईआर ब्लास्टर भी दिया गया है। रेडमी नोट 7 में म्यूजिक के लिए यहां 3.5एमएम जैक दिया गया है वहीं एक्ट्ररनल यूएसबी ड्राईव के लिए यह फोन यूएसबी टाईप सी पोर्ट सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए रेडमी नोट 7 में 4,000एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है जो 18वॉट फास्ट चार्जिंग फीचर भी सपोर्ट करती है।

redmi-note-7-invite

रेडमी नोट 7 को चीन में तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन का सबसे छोटा वेरिएंट 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। दूसरे वेरिएंट में जहां 4जीबी रैम मैमोरी के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है वहीं रेडमी नोट 7 का सबसे पावरफुल वेरिएंट 6जीबी रैम के साथ 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। रेडमी नोट 7 चीन में ट्ववाईलाइट गोल्ड, फैंटेसी ब्लू और ब्राइट ब्लैक कलर में सेल के लिए उपलब्ध है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here