
Xiaomi ने कुछ समय पहले ही इंडियन टेक मार्केट में अपनी रेडमी नोट सीरीज़ के तहत दो नए स्मार्टफोन Redmi Note 7 और Redmi Note 7 Pro लॉन्च किए थे। ये दोनों ही स्मार्टफोन देश में काफी पसंद किए गए हैं जिसके बाद कंपनी ने इसी सीरीज़ का एक और डिवाईस Redmi Note 7S भी बाजार में उतार दिया है। Redmi Note 7S को देश में दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है जो आज यानि 23 मई को ही पहली बार सेल के लिए उपलब्ध हुआ है। इस स्मार्टफोन को मी डॉट कॉम के अलावा सिर्फ शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर बेचा जा रहा है। लेकिन हमें एक्सक्लूसिव सूचना मिली है कि Redmi Note 7S जल्द ही ऑफलाईन प्लेटफॉर्म पर भी सेल के लिए उपलब्ध होने वाला है।
Redmi Note 7S की पहली सेल आज से शुरू हुई है। आज यह फोन शाओमी की ऑफिशियल वेबसाइट और फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध हुआ था। आमतौर पर जहां शाओमी के फोन फ्लैश सेल में बिकते हैं वहीं Redmi Note 7S ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर ओपन सेल के लिए अभी भी उपलब्ध है। वहीं 91मोबाइल्स को जानकारी मिली है कि Xiaomi इस फोन को ऑफलाईन मार्केट पर भी बेचने की तैयारी कर चुकी है। Redmi Note 7S कल से ही यानि 24 मई से ही मी प्रफर्ड पार्टनर स्टोर्स पर सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।
कीमत और उपलब्धता
सबसे पहले Redmi Note 7S की कीमत की बात करें तो कंपनी ने इस फोन को दो वेरिएंट में लॉन्च किया है। फोन का एक वेरिएंट 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसे 10,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। इसी तरह Redmi Note 7S के दूसरे वेरिएंट में 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की मैमोरी दी गई है तथा यह वेरिएंट 12,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है।
डिजाइन और डिसप्ले
Redmi Note 7S में 6.3-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन दी गई है। फोन डिसप्ले की सुरक्षा के लिए शाओमी ने इसे गोरिल्ला ग्लास 5 से कोटेड है। वहीं, हैंडसेट को ग्लॉस बॉडी पर बनाया गया है जिसके फ्रंट और बैक दोनों पैनल्स को 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्ट किया गया है। इस फोन में 19.9:5 आस्पेक्ट रेशियो वाली बेजल लेस डिसप्ले दी गई है जिसके उपरी हिस्से पर ‘यू’ शेप वाली वॉटरड्रॉप नॉच मौजूद है। फोन डिसप्ले की सुरक्षा के लिए शाओमी ने इसे गोरिल्ला ग्लास 5 से कोटेड किया है।
प्रोसेसर और ऑपरेटिग सिस्टम
फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ ही Redmi Note 7S एंडरॉयड के लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम एंडरॉयड 9 पाई पर कार्य करता है जो कंपनी के यूजर इंटरफेस मीयूआई 10 के साथ के साथ यूज़ को शानदार बनाता है। इसे भी पढ़ें: टेना पर लिस्ट हुआ Xiaomi Redmi 7A, जल्द हो सकता है लॉन्च
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए शाओमी रेडमी नोट 7एस में एलईडी फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा सपोर्ट है। इसके अलावा फोन के बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर तथा 5-मेगापिक्सल का डेप्थ-सेंसिग सेंसर दिया गया है। वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए इस फोन में 13-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
बैटरी और कनेक्टिविटी
कनेक्टिविटी के लिए शाओमी रेडमी नोट 7एस में डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई सपोर्ट है। इसके अलावा सिक्योरिटी के लिए फोन के बैक पैनल में फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। साथ ही रेडमी नोट 7एस फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए हैंडसेट में क्विक चार्ज 4 सपोर्ट वाली 4,000एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है। Redmi Note 7S में म्यूजिक के लिए यहां 3.5एमएम जैक दिया गया है वहीं एक्ट्ररनल यूएसबी ड्राईव के लिए यह फोन यूएसबी टाईप-सी पोर्ट सपोर्ट करता है।
























