
Xiaomi ने फरवरी महीने में रेडमी ब्रांड के तहत रेडमी नोट सीरीज़ का इंडिया में विस्तार करते हुए Redmi Note 7 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किया था। लॉन्च होने के साथ ही शानदार लुक और पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स से लैस इस स्मार्टफोन ने भारत में सफलता के नए रिकॉर्ड बनाए थे। सीरीज़ के तहत लॉन्च हुए Redmi Note 7 और Redmi Note 7 Pro को भारतीयों द्वारा इतना पसंद किया गया था कि महज़ 2 महीने के भीतर ही कंपनी भारत में 20 लाख से ज्यादा Redmi Note 7 सीरीज़ फोन को बेच डाला था। वहीं अब शाओमी फैन्स के लिए खुशी की खबर सामने आ रही है कि Xiaomi इसी सीरीज़ के आगामी स्मार्टफोन Redmi Note 8 Pro का निर्माण शुरू कर चुकी है।
Xiaomi Vice President और Redmi के General Manager Lu Weibing ने कंपनी से जुड़ी यह बड़ी जानकारी दी है। लू ने इंटरनेट पर पोस्ट करते हुए बताया है कि कंपनी अपने आगामी रेडमी नोट डिवाईस के लिए Redmi Note 8 सीरीज़ पर काम शुरू कर चुकी है। इस सीरीज़ के तहत कितने स्मार्टफोन मॉडल होंगे यह जानकारी तो नहीं मिल पाई है लेकिन Redmi Note 8 सीरीज़ का खुलासा करने के साथ ही वेईबिंग ने यह भी दावा किया है Redmi Note 8 स्मार्टफोन सीरीज़ के मौजूदा स्मार्टफोन के बेहद पावरफुल होगा।
64-मेगापिक्सल कैमरा
गौरतलब है कि हाल ही में Redmi ब्रांड की ओर से कहा गया था कि कंपनी ऐसे स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिसमें MediaTek Helio G90T चिपसेट दिया जाएगा। यह चिपसेट मीडियाटेक द्वारा लॉन्च किया गया सबसे नया चिपसेट है जो आक्टाकोर प्रोसेसेर के साथ रन करता है। इसमें 2.05गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले 2 Cortex-A76 कोर और 2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर काम करने वाले 6 Cortex-A55 कोर दिए गए हैं। यह भी पढ़ें : रिटेल स्टोर्स पर भी होगी Redmi K20 और K20 Pro की सेल, यहां जानें ऑफलाईन प्राइस
Redmi Note 8 Pro को लेकर उम्मीद की जा रही है कि यह कंपनी का पहला स्मार्टफोन हो सकता है जो मीडियाटेक हेलीयो पी90टी पर लॉन्च होगा। आपको बता दें कि Helio G90T चिपसेट 10जीबी रैम मैमोरी तक सपोर्ट करता सकता है। वहीं हो सकता है कि Redmi Note 8 Xiaomi का पहला स्मार्टफोन हो जिसमें हमें 64-मेगापिक्सल का कैमरा देखने को मिल जाए।
Redmi Note 7 Pro
रेडमी नोट 7 प्रो 19.9:5 आस्पेक्ट रेशियो के साथ 6.3-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन सपोर्ट करता है जो गोरिल्ला ग्लास 5 से कोटेड है। Redmi Note 7 Pro के बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 48-मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स586 सेंसर प्राइमरी सेंसर तथा 5-मेगापिक्सल का डेफ्थ-सेंसिग सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 13-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Redmi Note 7 Pro एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया गया है। प्रोसेसिंग के लिए रेडमी नोट 7 प्रो में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 11एनएम तकनीक पर बना क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट दिया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रेनो 612 जीपीयू मौजूद है। पावर बैकअप के लिए Redmi Note 7 Pro में क्विक चार्ज 4 सपोर्ट वाली 4,000एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है।




















