
Xiaomi ने कल भारतीय बाजार में अपनी स्मार्टफोन सीरीज़ को बढ़ाते हुए लो बजट स्मार्टफोन Redmi 8 लॉन्च किया है। यह फोन दो वेरिएंट में लॉन्च हुआ है जो 7,999 रुपये की शुरूआती कीमत पर 12 अक्टूबर से फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। Redmi 8 को लॉन्च करने के साथ ही कंपनी ने कल यह घोषणा भी कर दी है कि Xiaomi आने वाली 16 अक्टूबर को भारत में एक और नया फोन Redmi Note 8 Pro लॉन्च करने वाली है। यह स्मार्टफोन अब शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया पर भी लिस्ट हो गया है जिससे फोन के लॉन्च और सेल के जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है।
Redmi Note 8 Pro को अमेज़न इंडिया की माइक्रोसाइट पर अपडेट किया गया है। अमेज़न ऐप पर Redmi Note 8 Pro का प्रोडक्ट पेज बना दिया गया है। इस पेज पर फोन की फोटो के साथ ही कई अहम फीचर्स की जानकारी भी दी गई है। फोन के डिजाईन और बड़ी बैटरी का खुलासा होने के साथ ही लिस्टिंग ने यह साफ कर दिया है कि Redmi Note 8 Pro भारत में कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया पर ही सेल के लिए उपलब्ध होगा।
64-मेगापिक्सल कैमरा
Redmi Note 8 Pro में 64-मेगापिक्सल वाला Samsung का GW1 सेंसर दिया है। GW1 सेंसर ISOCELL टेक्नॉलजी का इस्तेमाल कर पिक्सल-टू-पिक्सल बैरियर बनाता है जो पिक्सल्स के बीच में लाइट को कम कर कलर रिप्रॉडक्शन को अच्छा बनाता है। 64-मेगापिक्सल का यह सेंसर (9248×6936) पिक्सल रेजोल्यूशन वाली फोटो आउटपुट देता है। इतना ही नहीं इस सेंसर से 480-फ्रेम प्रति सेकंड की स्पीड पर स्लो-मोशन विडियो भी शूट किया जा सकता है।
Redmi Note 8 Pro स्पेसिफिकेशन्स
इसमें 6.53-इंच का फुल-एचडी+ (1080×2340 पिक्सल) डिसप्ले है। साथ ही फोन के फ्रंट और बैक पैनल पर गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। इसके अलावा इसमें मीडियाटेक के नए गेमिंग प्रोसेसर हीलियो जी90टी दिया है। चीन में यह फोन 6GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट, 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट और 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च हुआ है। उम्मीद है कि भारत में भी यही वेरिएंट आएंगे।
फोटोग्राफी के लिए रेडमी नोट 8 प्रो में चार रियर कैमरा दिए गए हैं। यह कंपनी का पहला 64-मेगापिक्सल कैमरा फोन है। इस सेंसर के साथ कंपनी ने 8-मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर और दो 2-मेगापिक्सल के सेंसर दिए हैं। फोन में फ्रंट पैनल पर 20-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। Redmi Note 8 Pro की बैटरी 4,500 एमएएच की है। यह 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। रेडमी नोट 8 प्रो भी एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर कार्य करता है।
बता दें कि Redmi Note 8 Pro के इंडिया में लॉन्च होने के बाद Realme भी भारतीय मार्केट में अपने 64-मेगापिक्ल वाले Realme X2 Pro को दिसंबर में लॉन्च करेगी। Realme आज के समय में Xiaomi की सबसे बड़ी प्रतियोगी कंपनी है।





















