8 जनवरी को लॉन्च होगा Xiaomi का 5G फोन Redmi Note 9T

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2021/01/Redmi-Note-9T.jpg

Xiaomi कल इंडिया में अपना पावरफुल स्मार्टफोन Xiaomi Mi 10i लॉन्च करने वाली है। इस फोन के भारतीय बाजार में आने से पहले ही आज कंपनी ने एक और बड़ी घोषणा की है कि शाओमी अपनी ‘रेडमी नोट’ सीरीज़ का विस्तार करते हुए एक और नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है जिसे Redmi Note 9T नाम के साथ बाजार में उतारा जाएगा। शाओमी ने आधिकारिक तौर पर न सिर्फ फोन लॉन्च की जानकारी दी है बल्कि साथ ही रेडमी नोट 9टी की फोटो को भी इंटरनेट पर शेयर कर दिया है।

शाओमी ने अपने ट्वीटर हैंडल के जरिये घोषणा की है कि कंपनी आने वाली 8 जनवरी को स्पेन में एक ईवेंट का आयोजन करने जा रही है जिसके मंच से रेडमी नोट सीरीज़ का नया स्मार्टफोन Redmi Note 9T लॉन्च किया जाएगा। यह एक ऑनलाईन ईवेंट होगा जिसका प्रसारण पूरी दुनिया में लाईव किया जाएगा। शाओमी रेडमी 9टी 5G कनेक्टिविटी के साथ बाजार में उतारा जाएगा। कहा जा रहा है कि यह चीन में लॉन्च हुए Redmi Note 9 5G का रि-ब्रांडिड वर्ज़न होगा।

यह होगी स्पेसिफिकेशन्स

रेडमी नोट 9टी यदि रेडमी नोट 9 स्मार्टफोन की ही दूसरा वर्ज़न होने वाला है तो आपको बता दें कि यह स्मार्टफोन 6.53 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल डिसप्ले पर पेश​ किया गया है जो एलसीडी पैनल वाली 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करता है। इस फोन का डायमेंशन 161.96mm × 77.25mm × 9.20mm तथा वज़न 200 ग्राम है। यह भी पढ़ें : Poco F2 का इंतजार होने वाला है खत्म, जल्द होगा इंडिया में लॉन्च

Redmi Note 9T / Redmi Note 9 5G को चीन में एंडरॉयड 10 पर लॉन्च किया गया है जो मीयूआई 12 के साथ काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में मीडियाटेक का डायमनसिटी 800यू चिपसेट मौजूद है। बता दें कि मीडियाटेक का यह चिपसेट 5जी कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है। चीनी बाजार में यह फोन 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज पर लॉन्च हुआ है।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इस सेटअप में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर भी मौजूद है। इसी तरह सेल्फी के ​लिए यह फोन 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।