Xiaomi करने वाली है धमाका : 24 अप्रैल को लॉन्च होगा Redmi Y3, 32-एमपी सेल्फी कैमरे के साथ होगी बड़ी बैटरी

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2019/04/redmi-y3.jpg

Xiaomi इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन ने हाल ही में अपने ऑफिशियल ट्विटर अकांउट पर एक विडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो से पता चला था कि कंपनी किसी नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है​ जिसमें 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। कयास लगाए जा रहे थे कि यह फोन शाओमी की रेडमी वाई सीरीज़ का आगामी डिवाईस रेडमी वाई3 होगा। वहीं आज कंपनी ने इस फोन की उपस्थिति पर मुहर लगा दी है। शाओमी इंडिया ने मीडिया इन्वाईट भेजते हुए खुलासा कर दिया है कि कंपनी आने वाली 24 अप्रैल को भारत में एक ईवेंट आयोजित करने जा रही है और इस ईवेंट में मंच से शाओमी का नया स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया जाएगा। आपको बता दें कि यह फोन कोई और नहीं बल्कि Redmi Y3 होगा।

Redmi Y3 लॉन्च डिटेल

शाओमी ने मीडिया इन्वाईट के साथ ही अपने ट्वीटर हैंडल पर भी इस लॉन्च ईवेंट की जानकारी दे दी है। शाओमी इंडिया 24 अप्रैल को राजधानी दिल्ली में एक ईवेंट का आयोजन करेगी जहां रेडमी वाई3 लॉन्च किया जाएगा। आपको बता दें कि शाओमी ने अभी तक Redmi Y3 का नाम ओपन नहीं किया है। लेकिन कंपनी अपने हर ट्वीट, बैनर व मीडिया इन्वाईट में Why की जगह Y लिख रही है। यानि 24 अप्रैल को लॉन्च होने वाला फोन रेडमी वाई3 ही होगा। 24 अप्रैल को लॉन्च होने के बाद यह फोन कब से सेल के लिए उपलब्ध होगा यह जानकारी फोन लॉन्च के साथ ही प्राप्त होगी।

32-एमपी सेल्फी कैमरा

Xiaomi ने Redmi Y3 के नाम के साथ ही फोन की स्पेसिफिकेशन्स को भी पर्दे में रखा है। अन्य सभी स्पेसिफिकेशन्स को छुपाते हुए कंपनी ने रेडमी वाई3 के सिर्फ कैमरा सेग्मेंट का खुलासा किया है। अपने ट्वीट में शाओमी ने ​बता दिया है कि कंपनी के आने वाले स्मार्टफोन Redmi Y3 में 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। फोन का यह सेल्फी कैमरा किन खास फीचर्स व तकनीक से लैस होगा यह तो अभी पुख्ता नहीं है लेकिन शाओमी रेडमी वाई3 के फ्रंट कैमरे को 32MP Super Selfie कैमरा कह रही है। यह भी पढ़ें : ट्रिपल कैमरा और 8जीबी रैम के साथ इंडिया साइट पर लिस्ट हुआ Samsung Galaxy A70

पावरफुल होगी बैटरी

शाओमी ने रेडमी वाई3 से जुड़े अपने ट्वीट में एक वीडियो भी शेयर की हुई है। इस वीडियो में पूछा गया है कि एक बार फुल चार्ज करने के बाद आपका फोन कितनी देर तक चलता है। इस वीडियो को देखकर माना जा रहा है कि Xiaomi Redmi Y3 को कपंनी द्वारा बड़ी व पावरफुल बैटरी के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन में बैटरी 4,500एमएएच या इससे ज्यादा की हो सकती है। वहीं इस बात की भी पूरी उम्मीद ​है कि शाओमी रेडमी वाई3 फोन को फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस करेगी।

Redmi Note 7 Pro

डॉट ड्रॉप नॉच

शाओमी द्वारा प्राप्त मीडिया इन्वाईट में Redmi Y3 के सेल्फी कैमरा के साथ फोन की डिसप्ले डिजाईन की जानकारी मिली है। इस फोटो में डॉटड्रॉप नॉच को दिखाया गया है। इस नॉच में रेडमी वाई3 का सेल्फी कैमरा मौजूद होगा। नॉच डिसप्ले को देखकर कहा जा सकता है रेडमी वाई3 फ्रंट लुक के मामले में शाओमी द्वारा हालिया लॉन्च स्मार्टफोन रेडमी नोट 7 प्रो जैसा होगा।