ट्रिपल कैमरा और 8जीबी रैम के साथ इंडिया साइट पर लिस्ट हुआ Samsung Galaxy A70

Join Us icon

साउथ कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी सैमसंग ने अपनी गैलेक्सी ए सीरीज के नए डिवाइसेज इस साल की शुरुआत में लॉन्च किए थे। वहीं, हाल ही में कंपनी ने इस सीरीज़ के अंदर अपने मिड-रेंज फोन गैलेक्सी ए80 को पेश किया। इस फोन में स्लाइडर मैकेनिजम के साथ रोटेटिंग कैमरे जैसा जबरदस्त फीचर दिया गया था। वहीं, अब इस सीरीज में आने वाले गैलेक्सी ए70 को सैमसंग इंडिया की वेबसाइट पर स्पॉट किया गाया है, जिससे डिवाइस के जल्द लॉन्च होने की उम्मीद भी की जा रही है। वहीं, पिछले 2 महीने में गैलेक्सी A सीरीज के अंदर लॉन्च होने वाला यह 7वां स्मार्टफोन होगा।

कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर Galaxy A70 की सभी स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दे दी है। लेकिन, इस लिस्टिंग में कीमत का जिक्र नहीं किया गया है, जिससे उम्मीद की जा रही है कि कंपनी जल्द ही भारत में एक इवेंट का आयोजन कर इस फोन की कीमत से पर्दा उठाएगी। इसे भी देखें: सैमसंग ने पेश किया गैलेक्सी ए20ई, कम कीमत में मिलेगा शानदार स्पेसि​फिकेशन्स का मज़ा
screenshot-2019-04-15-at-8-49-41-am
सैमसंग गैलेक्सी ए70 का डिजाइन
अगर बात करें इस डिवाइस के डिजाइन की तो Samsung Galaxy A70 में 3D ग्लास्टिक डिजाइन, वॉटर ड्रॉप नॉच और बॉटम में बारीक चिन दी गई है। वहीं, फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मौजूद है जो वर्टिकली शेप में है। इसके अलावा फोन में दाईं ओर वॉल्यूम और पॉवर बटन है। इसे भी देखें: सैमसंग ने रचा इतिहास : लॉन्च किया दुनिया का पहला ट्रिपल सेल्फी कैमरे वाला फोन गैलेक्सी ए80, 8जीबी रैम से है लैस

screenshot-2019-04-15-at-8-49-52-am
सैमसंग गैलेक्सी ए70 की स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
गैलेक्सी A70 में 6.7-इंच का फुल एचडी+ सुपर ऐमोलेड इनफिनिटी यू डिसप्ले दिया गया है। इसमें 2गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर क्वॉलकम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर है। वहीं, लिस्टिंग के अनुसार गैलेक्सी ए70 को दो स्टोरेज वेरियंट 6जीबी रैम/128जीबी इंटरनल स्टोरेज और 8जीबी रैम/128GB इंटरनल स्टोरेज वेरियंट में पेश किया जाएगा। वहीं, माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए फोन की स्टोरेज को 512जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

फोटोग्राफी के लिए फोन में 32+8+5-मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फोन में 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है। इसके अलावा फोन में 4500एमएएच की बैटरी दी गई है जो 25वॉट सुपर फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट करती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here