
आज यानि 1 अप्रैल से भारत में नए वित्त वर्ष की शुरूआत हो चुकी है। फाइनेंस और बैंकिंग के जुड़े नए नियम लागू हो चुके हैं और स्मार्टफोन बाजार भी इससे अछूता नहीं रहा है। भारत सरकार की ओर से GST की दरों में बदलाव किया है। इस बदलाव के बाद देश में मौजूद सभी जाने माने स्मार्टफोन ब्रांड्स को अपने प्रोडक्ट्स के दाम बढ़ाने पड़े हैं। Xiaomi, Samsung, Realme, OPPO और Vivo जैसी कंपनियों के न सिर्फ आने वाले स्मार्टफोन बल्कि फिलहाल बाजार में मौजूद सभी मॉडल्स की कीमतों में भी वृद्धि हो गई है। आगे की रिपोर्ट में हमनें Vivo ब्रांड के उन सभी स्मार्टफोंस का जिक्र किया है जिसका प्राइस पहले से अधिक हो गया है। इस लिस्ट को पढ़कर आप भी जान पाएंगे कि कौन-सा वीवो फोन लेना सही रहेगा आपको लिए।
Vivo V17 का 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट जो पहले 22,990 रुपये की कीमत पर बिकता था वहीं अब इस फोन की कीमत 2,000 रुपये बढ़कर 24,990 रुपये हो गया है। इसी तरह Vivo S1 का 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट जो पहले 15,990 रुपये की कीमत पर बिकता था वहीं अब इस वेरिएंट की कीमत भी 2,000 रुपये बढ़ गई है और अब इस वेरिएंट को 17,990 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। इसी तरह फोन के 8 जीबी रैम वेरिएंट को 20,990 रुपये में खरीदा पाएंगे जब्कि अभी तक यह फोन 18,990 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध था।
Vivo Y19 की कीमत में 1,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। फोन का 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट जो पहले 13,990 रुपये की कीमत पर बिकता था वहीं अब इस फोन वेरिएंट को 14,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा। Vivo Y91i का दाम भी 1,000 रुपये बढ़ गया है। फोन का 2 जीबी रैम वेरिएंट जो पहले 6,990 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध था, उस वेरिएंट को अब 7,990 रुपये में खरीदा जाएगा और फोन का 3 जीबी रैम वेरिएंट जो पहले 7,990 रुपये में बिकता था उसे अब 8,990 रुपये में खरीदा जा पाएगा।

Vivo Y15 की बात करें तो 11,990 रुपये की कीमत वाले फोन के 4 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को जहां 12,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसी तरह Vivo Y12 का 3 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट जो पहले 9,990 रुपये में बिकता था, उसके लिए अब 10,990 रुपये चुकाने होंगे। Vivo Y11 की बात करें तो फोन का 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट जो पहले 8,990 रुपये रुपये में सेल के लिए उपलब्ध था वह वेरिएंट अब 9,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
बता दें कि Vivo के उपरोक्त सभी स्मार्टफोंस आज से ही देश में नई कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध हो गए हैं। वीवो फोंस को ऑनलाईन शॉपिंग साइट्स के साथ ही सभी ऑफलाईन रिटेल स्टोर्स पर से भी खरीदा जा सकेगा।


















