Facebook के बाद Xiaomi ने पेश किया Smart Glasses, मिलेंगे कैमरा से लेकर रियल टाइम ट्रांसलेशन जैसे फीचर

Join Us icon

Xiaomi इन दिनों 15 सितंबर को आयोजित होने वाले मेगा ग्लोबल इवेंट की तैयारी कर रहा है। इस इवेंट में शाओमी कई सारे नए प्रोडक्ट से पर्दा उठाएगी, जिसमें फोन और टैबलेट शामिल हैं। इस लॉन्च इवेंट में कंपनी Xiaomi 11T series और Mi Pad 5 को ग्लोबल मार्केट में पेश कर सकती है। Xiaomi इस दौरान Mi 11 Lite NE 5G को भी पेश कर सकती है। शाओमी ने ग्लोबल लॉन्च से पहले नया बीयरेबल कॉन्सेप्ट प्रोडक्ट पेश किया है। Xiaomi ने अपना पहला Smart Glasses यानी स्मार्ट चश्मा लॉन्च किया है। यहां हम आपको लेटेस्ट Xiaomi Smart Glasses के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

Xiaomi Smart Glasses

Xiaomi Smart Glasses

Xiaomi ने चीन में स्मार्ट ग्लासेस से पर्दा उठाया है। शाओमी के स्मार्ट कॉन्सेप्ट स्मार्ट ग्लासेस को MicroLED डिस्प्ले के साथ पेश किया है।Xiaomi के कॉन्सेप्ट ग्लासेस में यूजर्स नोटिफिकेशन्स, इमेज क्लिक, कॉलिंग और नेविगेशन, रियल टाइम ट्रांसलेशन के साथ टेलीप्रोमटर की तरह यूज कर सकते हैं। शाओमी के स्मार्ट चश्मे रेगूलर चश्मे की तरह दिखाई देते हैं। जैसा की पहले बताया कि Xiaomi ग्लासेस में MicroLED का इस्तेमाल किया गया है। इसमें दी गई मोनोक्रोम डिस्प्ले की ब्राइटनेस 2 मिलियन निट्स है। इस डिस्प्ले में दी गई चिप का साइज 2.3mm x 2.02mm है, जो कि डिस्प्ले में ग्लास के फ्रम के साथ फिट हो जाता है। इसमें ऑप्टिकल वेवगाइड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy M52 5G स्मार्टफोन Amazon India पर हुआ लिस्ट, जानें क्या होंगी खूबियां

xiaomismartglasses2

शाओमी के स्मार्ट ग्लास में 5MP कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही कॉलिंग के लिए माइक्रोफोन और स्पीकर दिए गए हैं। यह चश्मा ऑडियो को रियल टाइम में टैक्स में कंवर्ट करता है। इसके साथ ही Xiaomi का यह चश्मा XiaoAI असिस्टेंट सपोर्ट के साथ आता है। यह चश्मा फोन के नोटिफिकेशन्स को शो करने के साथ ही फोन की डिस्प्ले को मिरर भी करता है।इस चश्मे में क्वाड कोर ARM प्रोसेसर और इंटीग्रेटेड बैटरी दी गई है। इसके साथ ही इसमें टच पैड, वाई-फाई, ब्लूटूथ और कैमरा ऑन होने पर लाइट इंडीगेटर दिया गया है। यह भी पढ़ें : Infinix Zero X, Zero X Pro, और Zero X Neo स्मार्टफोन हुए लॉन्च, दमदार कैमरा के साथ हैं ये खूबियां

लेटेस्ट वीडियो : Reddi 10 Prime गेमिंग और बैटरी टेस्ट

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here