Xiaomi भारत में लॉन्च करेगी सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, बदलेगी गेमिंग की दुनिया

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2018/10/Xiaomi-mi-mix-3-2.jpg

चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी भारत में गेमिंग के बढ़ते बाजार को देखते हुए अब गेमिंग स्मार्टफोन लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। इसके लिए कंपनी MediaTek Helio G90T प्रोसेसर के लॉन्च होने के कुछ घंटों के अंदर ही घोषणा कर दी है वह जल्द ही भारत में इस चिपसेट के साथ नया फोन लॉन्च करेगी।

कंपनी ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है वह इस चिपसेट के साथ गेमिंग स्मार्टफोन को पेश करेगी। उम्मीद की जा रही है कि शाओमी के गेमिंग स्मार्टफोन को भारत में ब्लैक शार्क, आसुस ROG और नूबिया रेड मैजिक जैसे फोन्स से टक्कर मिलेगी।

अगर बात करें मीडियाटेक के इस नए प्रोसेसर की तो इसमें ऑक्टा-कोर सीपीयू दिया गया है जिसकी क्लॉक स्पीड 2.05 गीगाहर्ट्ज है। वहीं, इस नए चिपसेट में 10जीबी LPDDR4x रैम का सपॉर्ट है। इसे भी पढ़ें: 12GB रैम और सबसे ताकतवर प्रोसेसर के साथ आया Black Shark 2 Pro, गेमिंग स्मार्टफोन की दुनिया पर करेगा राज

गेमिंग सेंट्रिक चिपसेट होने की वजह से इसमें हाइपर इंजन टेक्नॉलजी दी गई है। इस टेक्नॉलजी की मदद से डिवाइस की परफॉर्मेंस को काफी बेहतर बनाया जा सकेगा। वहीं, इस चिपसेट पर फोन लॉन्च होने के बाद ही फोन की परफॉर्मेंस के बारे में ज्यादा जानकारी सामने आएगी। इसे भी पढ़ें: 12जीबी रैम, 6000एमएएच बैटरी और स्नैपड्रैगन 855 प्लस पर लॉन्च हुआ ASUS ROG Phone 2

इसके अलावा नया चिपसेट 48-मेगापिक्सल के साथ-साथ 64-मेगापिक्सल 4 सेल सेंसर कैमरे को सपॉर्ट करता है। इससे उम्मीद की जा सकती है कि फोन में 48 या 64-मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। हालांकि, इस चिपसेट के साथ लॉन्च होने वाले फोन को लेकर कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है।

बता दें कि हाल ही में Black Shark 2 Pro गेमिंग स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। शाओमी ब्रांड का यह नया हैंडसेट स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर, 12 जीबी रैम और कई खास फीचर्स के साथ आता है। इसमें अपग्रेडेड डीसी डिमिंग 2.0 और लिक्विड कूलिंग 3.0 + टेक्नोलॉजी दी गई है।