Xiaomi ने पेश की ‘CC’ सीरीज, फ्लिप कैमरा के साथ 2 जुलाई को लॉन्च होगा स्मार्टफोन

Join Us icon

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने अपनी नई ‘CC’ सीरीज की घोषणा की है। सामने आई जानकारी के अनुसार इस सीरीज में दो स्मार्टफोन्स लॉन्च किए जा सकते हैं। सीरीज की ऑफिशियल घोषणा से पहले कंपनी चीनी की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर इसे टीज कर रही थी। टीज करते हुए कंपनी ने Weibo पर एक तस्वीर भी शेयर की थी।

मी के ऑफिशियल वीबो पोस्ट के अनुसार कंपनी अपनी CC सीरीज के स्मार्टफोन को 2 जुलाई 7PM पर चीन में लॉन्च करेगी। इवेंट बीजिंग में आयोजित होगा। हालांकि, ऑफिशियल तौर पर लॉन्च होने वाले फोन का नाम सामने नहीं आया है। लेकिन, उम्मीद की जा रही है कि इस सीरीज के अंदर MI CC9 और Mi CC9e लॉन्च किए जा सकते हैं।
screenshot-2019-06-24-at-1-16-35-pm

इस तस्वीर के मुताबिक इस नए सीरीज में हाल ही में लॉन्च हुए Asus 6Z की तरह ही फ्लिप कैमरा मॉड्यूल दिया जा सकता है। इस सीरीज में दो स्मार्टफोन्स लॉन्च किए जा सकते हैं। उम्मीद की जा रही है कि इस सीरीज में दो स्मार्टफोन्स MI CC9 और Mi CC9e लॉन्च किए जा सकते हैं। यह दोनों ही स्मार्टफोन्स Meitu AI एस्थेटिक लैब और शाओमी की टेक्नोलॉजी के साथ आएंगे। वहीं, दोनों ही स्मार्टफोन्स में सेल्फी कैमरे पर फोकस किया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: Xiaomi ने पेश किया अंडर-डिसप्ले सेल्फी कैमरे वाला फोन Mi 9, बिना कैमरे के ही खींची फोटो
screenshot-2019-06-24-at-11-53-44-am
बता दें कि Xiaomi ने MeituPic फोटो एडिटिंग ऐप बनाने वाली कंपनी Meitu के साथ साझेदारी में यह सीरीज पेश करने की घोषणा की है। इस सीरीज के स्मार्टफोन को खास तौर पर युवाओं को ध्यान में रखते हुए कैमरा सेंट्रिक बनाया जाएगा। कंपनी ने बताया कि इस सीरीज के स्मार्टफोन्स “Colourful” के साथ ही “Creative” भी होंगे। इसमें ‘CC’ का मतलब “Chic and Cool” बताया जा रहा है। इसे भी पढ़ें: Xiaomi के 6जीबी रैम वाले Redmi Note 6 Pro की कीमत में हुई 2,000 रुपये की कटौती, जानें कहां से मिलेगा इतना सस्ता

अब तक सामने आई जानकारी के इस सीरीज के Mi CC9e को वाटरड्रॉप नॉच फीचर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, Mi CC9 को फुल डिस्प्ले और फ्लिप कैमरा फीचर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। दोनों ही स्मार्टफोन्स को इन-डिस्प्ले फिंगप्रिंट सेंसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

गौरतलब है कि शाओमी ने अपने Mi Max और Mi Note सीरीज को डिसकंटिन्यू करने का फैसला लिया है। इस बात की जानकारी खुद शाओमी के सीईओ ली जून ने दी है। उन्होंने चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में उन्होंने कहा कि इस साल इन दोनों लाइनअप के किसी नए मॉडल को लॉन्च करने के बारे में नहीं सोच रही है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here