ट्रिपल कैमरा और 6जीबी रैम के साथ आएगा शाओमी का एंडरॉयड वन मी 9एक्स, लॉन्च से पहले जानें सभी फीचर्स

Join Us icon

हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट के अनुसार चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी शाओमी एक नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है, जिसका कोडनेम “pyxis है।” इस फोन को लेकर कहा जा रहा था कि यह डिवाइस चीन में लॉन्च किया जाएगा जो कि मी 6एक्स का अपग्रेडेड वर्जन होगा। इसके अलावा एक दूसरी रिपोर्ट में बताया गया था कि Pyxis कोडनेम फोन एक एंडरॉयड वन एडिशन फोन होगा जो कि मी ए3 और मी ए3 लाइट नाम से आएगा।

वहीं, अब नई लीक पर विश्वास करें तो शाओमी Pyxis को अप्रैल माह में चीन में लॉन्च किया जाएगा, जिसका नाम मी 9एक्स होसकता है। इतना ही नहीं लीक में मी 9एक्स का पूरी स्पेसिपिकेशन्स के साथ कीमत का खुलासा भी हुआ है।

याद दिला दें कि साल 2017 में चाइनीज फर्म ने मी 5एक्स को लॉन्च किया था, जिसके बाद साल 2018 में कंपनी ने मी 6एक्स लॉन्च किया। इससे उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इस फोन के अपग्रेडेड वेरिएंट को मार्केट में मी 7एक्स के नाम से पेश करेगी।
mi-9x
शाओमी मी 9एक्स की कीमत
वीबो पर सामने आए एक पोस्ट के अनुसार शाओमी मी 9एक्स के बेस मॉडल की कीमत 1,699 युआन (लगभग 17,441 रुपए) हो सकती है। इस वेरिएंट में 6जीबी रैम और 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज होगी।

शाओमी मी 9एक्स की स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
लीक के अनुसार शाओमी मी 9एक्स में 6.4-इंच एमोलेड डिसप्ले देगी, जिसमें सीओएफ टेक्नोलॉजी साथ में दी जाएगी। वाटरड्रॉप नॉच के साथ आने वाले इस फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा। इसके अलावा फोन में 6जीबी रैम दी जाएगी। साथ ही रेडमी नोट 7 प्रो में दिया गया स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर शाओमी मी 9एक्स में दिया जा सकता है।
शाओमी मी 9एक्स में लेटेस्ट एमआईयूआई10 बेस्ड एंडरॉयड 9 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम होगा। वहीं, पावर बैकअप के लिए फोन में 3,300एमएएच की बैटरी 18वॉट क्विक चार्ज 4.0+ सपोर्ट से लैस होगी।

फोटोग्राफी डिपार्टमेंट में 32-मेगापिक्सल एस5केजीडी1 सेंसर फ्रंट नॉच में होगा, जिसका पिक्सल साइज 0.8माइक्रोन है। इसके अलावा फोन के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा होगा। उम्मीद की जा रही है कि इस फोन में 48-मेगापिक्सल सोनी आईएमएक्स586 मेन सेंसर, 8-मेगापिक्सल सेकंडरी सेंसर और 13-मेगापिक्सल सुपर वाइड-एंगल लेंस होगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here