
Xiaomi ग्लोबल मार्केट में अपना दबदबा तेज़ी से बढ़ाने को लिए काफ़ी मेहनत कर रहा है। चाइनीज़ स्मार्टफ़ोन कंपनी शाओमी के बारे में ख़बर है कि वह अगले 5 महीनों में क़रीब 13 नए स्मार्टफ़ोन लॉन्च करने वाला है। इनमें से कुछ स्मार्टफ़ोन कंपनी के फ़्लैगशिप Mi MIX 4 series और कैमरा स्मार्टफोन Mi CC11 series के होंगे। इन दोनों स्मार्टफ़ोन के बारे में एक लीक रिपोर्ट में इनके चिपसेट को लेकर इंफ़ॉरमेशन शेयर की है। इस इंफ़ॉरमेशन के ज़रिए पता चलता है कि इन दोनों स्मार्टफ़ोन में से एक फ़्लैगशिप और दूसरा स्मार्टफ़ोन मिड रेंज लेवल का होगा। यहां हम आपको शाओमी के इन दोनों स्मार्टफ़ोन के बारे में सामने आई लेटेस्ट रिपोर्ट के बारे में बता रहे हैं।
शाओमी के अपकमिंग डिवाइसेस को लेकर सटीक जानकारी देने वाले टिपस्टर Kacper Skrzypek (@kacskrz) ने Xiaomi के अपकमिंग दो स्मार्टफोन के चिपसेट के बारे में जानकारी शेयर की है। शाओमी के इन दो स्मार्टफोन में से एक हाल में ही FCC सर्टिफिकेशन पर लिस्ट किया गया था।
Mi MIX 4 series
टिपस्टर का दावा है कि Xiaomi का मॉडल नंबर 2107113SG वाला स्मार्टफोन हाल में ही FCC पर स्पॉट किया गया है। शाओमी के इस स्मार्टफोन का कोडनेम ‘vili’ है। इसके साथ ही टिपस्टर ने दावा किया है कि शाओमी का यह फोन Qualcomm Snapdragon 888 चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा। Mi MIX 4 series इससे पहले EEC सर्टिफिकेशन में लिस्ट हो चुका है। इस फोन में AMOLED डिस्प्ले, 1080 x 2400 pixels (FHD+) रेजलूशन और 120Hz रिफ़्रेश रेट दिया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Xiaomi के अपकमिंग MIUI 13 के फीचर हुए लीक, वर्चुअल रैम और नए एनिमेशन के साथ होंगी ये खूबियां
Mi CC11 series
इसके साथ ही Kacper का यह भी कहना है कि Xiaomi का एक और स्मार्टफोन, जिसका कोडनेम ‘lisa’ है वह Qualcomm Snapdragon 778G के साथ पेश किया जा सकता है। इस फोन को लेकर भी इंफॉरमेशन पहले सामने आ चुकी है। Xiaomiui के मुताबिक इस फोन में 90Hz डिस्प्ले, 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो दिया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Realme GT Master Edition सीरीज दमदार प्रोसेसर और शानदार कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत
शाओमी के इस फोन में 64MP Samsung GW3 प्राइमरी कैमरा सेंसर, अल्ट्रा वाइड कैमरा और टेलीफोटो कैमरा लेंस दिया जा सकता है। इस कैमरा सेटअप की मदद से यूजर्स 8K वीडियो रिकॉार्डिंग के साथ साथ 960 FPS स्लो-मोशन वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। फ़िलहाल शाओमी के इस फ़ोन का मार्केटिंग नाम सामने नहीं आया है। लेकिन, माना जा रहा कि यह फ़ोन Mi CC11 series का हो सकता है।


















