Xiaomi के अपकमिंग फ़्लैगशिप Mi 11T Pro की स्पेसिफिकेशन्स लीक, जानें क्या होंगी खूबियां

Join Us icon

Xiaomi ने इस साल अपने फ्लैगशिप Mi 11 लाइनअप के तहत कई स्मार्टफोन मॉडल लॉन्च किए हैं। अब चाइनीज टेक कंपनी भारत में इस लाइनअप का एक और स्मार्टफोन Mi 11T Pro लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। Xiaomi के अपकमिंग स्मार्टफोन के कुछ जानकारी लीक हुई है। वियतनाम के यूट्यूब चैनल ने शाओमी के अपकमिंग Mi 11T Pro फ्लैगशिप स्मार्टफोन से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है जिसमें बताया है कि इस स्मार्टफ़ोन से क्या उम्मीद की सकती है।

Mi 11T Pro लीक

Mi 11T Pro के बिल्ड की बात करें तो स्मार्टफ़ोन का बैक पैनल प्लास्टिक का हो सकता है। इसके साथ ही फ़ोन का फ़्रेम मेटल का बना हुआ हो सकता है। इसके साथ ही फ्रंट-फेसिंग कैमरा के लिए डिस्प्ले पर पंच-होल कटआउट दिया जा सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पहले की तुलना में Xiaomi अपकमिंग स्मार्टफ़ोन की डिस्प्ले का रिफ़्रेश रेट 144Hz से घटाकर 120Hz कर देगा। लेकिन LCD पैनल के बजाय AMOLED स्क्रीन के साथ पेश किया जा सकता है।

Mi 11T Pro स्मार्टफोन के बारे में चिपसेट की बात करें तो यह Qualcomm Snapdragon 888 या Snapdragon 888+ के साथ पेश किया जा सकता है। हाल में ही Xiaomi स्मार्टफोन मॉडल नंबर 2108111RG के साथ लिस्ट किया गया है। शाओमी के इस फोन के बारे में कहा जा रहा है कि यह अपकमिंग Mi 11T स्मार्टफ़ोन हो सकता है जो MediaTek Dimensity 1200 SoC हो सकता है। यह भी पढ़ें : Micromax IN 2B स्मार्टफोन 500 रुपये हुआ महंगा, जानें क्या हैं नई कीमत

कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो, पहले लॉन्च किए फ़ोन की परफ़ॉर्मेंस काफी बेहतर है। अटकलें हैं कि शाओमी के अपकमिंग फ़ोन का कैमरा सेटअप Mi 11 Lite की तरह हो सकता है। यानी इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल, 8-मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड सेंसर और 5-मेगापिक्सल का टेली मैक्रो कैमरा लेंस दिया गया है। फोन का सेल्फ़ी कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। यह भी पढ़ें : Redmi 10 स्मार्टफ़ोन की भारत में Redmi 10 Prime के नाम से होगी एंट्री, सस्ते में मिलेगा 50MP कैमरा और दमदार परफ़ॉर्मेंस का मजा

शाओमी का यह स्मार्टफोन Android 11 पर आधारित MIUI 12.5 पर रन करेगा। शाओमी के इस फोन में 5,000mAh की बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी दी जा सकती है।

लेटेस्ट वीडियो : Samsung Galaxy Z Flip 3 और Galaxy Z Fold 3 लॉन्च

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here