Nothing Phone (3) इंडिया में 1 जुलाई को होगा लॉन्च, इस बार अनूठे डिजाइन के साथ मिलेगी पावरफुल परफॉर्मेंस

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/06/nothing-phone-3-launch-date.jpg
Highlights

लंदन बेस्ड टेक कंपनी ‘नथिंग’ ने जब से बताया है कि वह बेहद जल्द भारत में अपना नया मोबाइल Nothing Phone (3) लेकर आ रही है, तब से ही टेक लवर इस स्मार्टफोन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं आज कंपनी ने ऑफिशियल अनाउंसमेंट करते हुए नए नथिंग फोन की लॉन्च डेट से पर्दा उठा दिया है। ब्रांड की ओर से घोषणा कर दी गई है कि नथिंग फोन (3) 1 जुलाई को इंडिया में लॉन्च होगा।

Nothing Phone (3) इंडिया लॉन्च डिटेल

नथिंग फोन (3) 1 जुलाई को भारत में लॉन्च होगा। यह एक बड़ा ग्लोबल ईवेंट होगा जिसे पूरी ​दुनिया में लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। हमारा अनुमान है कि इन दिन कंपनी विदेश में लॉन्च ईवेंट का आयोजन करेगी और उसी के मंच से Nothing Phone (3) भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। ब्रांड के मुताबिक 1 जुलाई की रात 10 बजकर 30 मिनट पर नए नथिंग फोन की कीमत और सेल डिटेल्स से पर्दा उठाया जाएगा। गौरतलब है कि नथिंग फोन 3 की सेल शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर होगी।

Nothing Phone (3) का डिजाइन (लीक)

Nothing Phone (3) की कीमत (लीक)

Nothing Phone (3) की स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

डिस्प्ले: सामने आई लीक तस्वीरों के मुताबिक Nothing Phone (3) स्मार्टफोन में 6.77 इंच का बेहतरीन एमोलेड डिस्प्ले देखने को मिल सकता है इस पर 1080 x 2392 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 387PPI पिक्सल डेंसिटी मिलने की संभावना है इसके साथ ही फोन के बैक पर 2.5D ग्लास बैक कवर दिया जा सकता है।

परफॉर्मेंस: परफॉर्मेंस के लिए कंपनी द्वारा मोबाइल में स्नैपड्रैगन 7 एस जेन 3 चिपसेट मिलने की संभावना है। यह 4नैनोमीटर चिपसेट है। हालांकि यह चिपसेट मिलने की बात गलत साबित हो सकती है क्योंकि पूर्व मॉडल Phone (2) में स्नैपड्रैगन 8 प्लस जेन 1 चिपसेट दिया गया था। इसलिए उम्मीद की जा सकती है कि आगामी फोन में और भी दमदार प्रोसेसर मिलेगा।

बैटरी: लीक में बताया गया है कि फोन में यूएसबी टाइप सी चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh बैटरी और 50 वॉट वॉयरलेस पावर चार्जिंग की सुविधा दी जा सकती है इसके साथ ही 7.5 रिवर्स चार्जिंग भी मिलने की उम्मीद है।