Jio का नया धमाका, सिर्फ 61 रुपये में दे रहा है 10GB Data! यहां पढ़ें डिटेल्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/06/Jio-Mukesh-Ambani.jpg
Highlights

Reliance Jio समय-समय पर ऐसा रिचार्ज प्लान और ऑफर लेकर आती रहती है जो न सिर्फ कंपनी यूजर्स के लिए फायदेमंद साबित होता है बल्कि साथ ही अन्य टेलीकॉम ऑपरेटर्स की तुलना में जिओ को सस्ता और बेस्ट भी साबित करता है। अपने ग्राहकों के लिए कंपनी ने अब 61 रुपये का Data Booster Recharge Plan पेश किया है जिसमें पूरा 10GB Data मिलता है।

जिओ 61 रुपये प्लान

Image Credit: business standard

डाटा बूस्टर रिचार्ज प्लान का फायदा

जिओ डाटा बूस्टर रिचार्ज प्लान्स

  1. 15 रुपये
  2. 25 रुपये
  3. 121 रुपये
  4. 222 रुपये

जिओ का 15 रुपये वाला डाटा बूस्टर प्लान 1 जीबी डाटा के साथ आता है। इसमें भी कोई कॉल या मैसेज नहीं मिलते हैं और इसकी वैधता भी पहले से उपलब्ध प्लान के साथ ही चलेगी।

25 रुपये वाला जिओ डाटा बूस्टर प्लान 2जीबी डाटा के साथ आता है। यह रिचार्ज भी पहले से एक्टिव प्लान की वैलिडिटी के साथ ही काम करता है।

61 रुपये वाले प्लान में जहां यूजर्स को 10जीबी डाटा दिया जा रहा है। वहीं 121 रुपये वाले डाटा बूस्टर प्लान में जिओ अपने ग्राहकों को 12जीबी डाटा दे रही है।

Data Booster Recharge Plans में सबसे बड़ा पैक 222 रुपये है। यह Jio रिचार्ज पैक 50जीबी डाटा देता है जिसका लाभ पहले से एक्टिव प्लान के साथ उठाया जा सकता है।