12GB RAM और 50MP Selfie कैमरा के साथ 10 जून को इंडिया में लॉन्च होगा यह मोटोरोला 5जी फोन

Join Us icon
Highlights

  • Motorola Edge 60 प्राइस अनाउंमेंट 10 जून को होगी।
  • यह 12जीबी रैम वाला 5जी फोन होगा जिसका रेट 25 हजार तक हो सकता है।
  • इसमें 68W TurboPower तकनीक के साथ 5,500mAh बैटरी मिलेगी।

मोटोरोला अपनी ऐज ’60’ सीरीज के तहत अभी तक इंडिया में Edge 60 Stylus, Edge 60 Fusion और Edge 60 Pro स्मार्टफोन लॉन्च कर चुकी है। अब कंपनी इसी सीरीज का चौथा मॉडल Motorola Edge 60 लेकर आ रही है। मोटोरोला ने अनाउंस कर दिया है कि वह ऐज 60 5जी फोन 10 जून को भारत में लॉन्च करेगी। कंपनी की ओर से इस मोबाइल के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स भी सार्वजनिक कर दी गई है जिन्हें आप आगे पढ़ सकते हैं।

Motorola Edge 60 इंडिया लॉन्च डेट

मोटोरोला ऐज 60 5जी फोन को कंपनी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर लाइव कर दिया है। यहां फोन का प्रोडक्ट पेज बनाते हुए सभी डिटेल्स सार्वजनिक कर दी गई है। अब सिर्फ Motorola Edge 60 प्राइस आना बाकी है जिसकी घोषणा 10 जून को की जाएगी। कीमत के साथ ही फोन की सेल डिटेल्स और इसपर मिलने वाले ऑफर्स की जानकारी दी जाएगी। गौरतलब है कि यह मोटोरोला 5जी फोन कंपनी वेबसाइट और शॉपिंग साइट​ फ्लिपकार्ट सहित ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर भी बिकेगा।

Motorola Edge 60 स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.7″ pOLED Quad Curved Display
  • MediaTek Dimensity 7400
  • 12GB RAM + 256GB Storage
  • 50MP Rear Camera
  • 50MP Selfie Camera
  • 5,500mAh Battery
  • 68W TurboPower

डिस्प्ले : मोटोरोला ऐज 60 5जी फोन में 2712 x 1220 पिक्सल रेजोल्यूशन 6.7-इंच की 1.5के डिस्प्ले दी गई है। यह स्क्रीन पीओएलइडी पैनल पर बनी है जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। यह मोबाइल इन डिस्प्ले फिंगर​प्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है और इसे Gorila 7i की प्रोटेक्शन प्राप्त है।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए Motorola Edge 60 5G फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर, 50 मेगापिक्सल ultrawide और 10 मेगापिक्सल telephoto सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का हाई-रिजॉल्यूशन कैमरा मौजूद है।

परफॉर्मेंस : परफॉर्मेंस के लिहाज से यह फोन MediaTek Dimensity 7400 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है, जो 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है। यह चिपसेट 2.0GHz से लेकर 2.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में Arm Mali-G615 MC2 GPU मौजूद है।

बैटरी : Motorola Edge 60 5जी फोन में पावर बैकअप के लिए तगड़ी 5500mAh बैटरी दी गई है, जो 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इससे फोन को कम समय में तेजी से चार्ज किया जा सकता है और लंबा बैकअप भी मिलेगा।

फीचर्स : फोन में USB Type-C चार्जिंग पोर्ट के साथ Type-C ऑडियो जैक भी दिया गया है। इसका बॉडी डिज़ाइन ‘Air Nanoskin’ मैटेरियल से तैयार किया गया है और इसका वज़न लगभग 181 ग्राम है। ब्लू सोडा (Blues Soda) कलर वेरिएंट में इसे पेश किया गया है।

Motorola Edge 60 प्राइस अनुमानित

हमारा अनुमान है कि मोटोरोला ऐज 60 को इंडिया में Edge 60 Fusion से उपर की रेंज में लाया जाएगा। ऐज 60 फ्यूजन की शुरुआती कीमत 22,999 रुपये है। ऐसे में हो सकता है कि कंपनी Edge 60 5G फोन को 24,999 रुपये में लॉन्च करे। बताते चलें कि मोटोरोला ऐज 60 भारत में Pantone Shamrock और Pantone Gibraltar Sea कलर में बिकेगा। बहरहाल फोन की पुख्ता कीमत के लिए 10 जून का इंतजार करना होगा।

Motorola Edge 60 Price
Rs. 26,397
Go To Store
See All Prices
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here