10000mAh battery वाला फोन कब लॉन्च होगा, Realme अधिकारी ने दी जानकारी

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2024/11/realme-gt-7-pro-image-7.jpg

रियलमी ने पिछले दिनों 15,000mAh battery वाला फोन शोकेस कर पूरे टेक जगत में हलचल मचा दी थी। यह एक कॉन्सेप्ट फोन था जिसके साथ ही 10,000mAh battery वाला Realme मोबाइल भी प्रदर्शित किया गया था। वहीं अब फैंस को तगड़ा तोहफा देते हुए कंपनी के बड़े अधिकारी Xu Chase ने इस स्मार्टफोन की लॉन्च टाइमलाइन भी अनाउंस कर दी है। यह बड़ी बैटरी वाला रियलमी फोन साल 2026 के शुरुआती दिनों में ही टेक मार्केट में ऑफिशियली लॉन्च कर दिया जाएगा।

दरअसल चीन की माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो पर एक यूजर ने Realme Vice President और Global Marketing President, Xu Chase से सवाल किया था कि क्या रियलमी का 10,000एमएएच बैटरी वाला फोन इस साल के अंत तक मार्केट में आ सकता है? इस सवाल के जवाब में चेज ने कहा कि इस वर्ष 2025 में नहीं लेकिन अगले साल की शुरुआत में ही इस स्मार्टफोन को मार्केट में उतार दिया जाएगा। प्रबल उम्मीद है कि यह फोन चाइना के साथ ही इंडिया में भी लॉन्च किया जा सकता है।

10,000एमएएच बैटरी वाले रियलमी फोन का नाम तो अभी ब्रांड की ओर से कंफर्म नहीं किया गया है लेकिन उम्मीद कर सकते हैं कि कंपनी इसे Realme GT-series के तहत लेकर आएगी। फिलहाल फोन की लॉन्च डेट तय नहीं हुई है लेकिन चर्चा है कि 2026 में आयोजित होने वाली मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) से पहले ही इसे बाजार में सेल के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है। फिलहाल इसपर पुख्ता जानकारी आने का इंतजार करना होगा।

रियलमी के फोन में 10,000एमएएच बैटरी दी जाएगी यह बात तो स्वंय कंपनी ने कंफर्म कर दी है। लेकिन इसमें अन्य स्पेसिफिकेशन्स क्या होगी, इस बारे में अभी कुछ पुख्ता तौर पर सामने नहीं आया है। उम्मीद कर सकते हैं कि यह अपर मिड बजट डिवाइस होगा जिसकी कीमत 30 हजार रुपये तक रखी जा सकती है। बड़ी बैटरी के साथ ही इस फोन में बड़ी स्क्रीन भी मिल सकती है।

10,000mAh battery Realme फोन उन लोगों के काम आएगा जो बार-बार मोबाइल चार्ज करने के झंझट से बचना चाहते हैं। एक बार फुल चार्ज करने के बाद यह स्मार्टफोन कई घंटों का बैकअप दे सकेगा। वहीं आशा कर सकते हैं कि पावर सेविंग मोड में इसका स्टेंडबाय टाइम कम से कम दो सप्ताह तक का तो रह ही सकता है। फोन को हीट होने के रोकने के लिए इसमें Bypass Charging तकनीक भी दी जा सकती है। reverse charging भी इस रियलमी मोबाइल में मिल सकती है।

वहीं रियलमी के 15,000एमएएच बैटरी वाले फोन की बात करें तो कंपनी ने इसकी थिकनेस 8.89mm बताई है। वहीं ब्रांड के अनुसार इस मोबाइल का वजन भी किसी पावर बैंक की तुलना में 68% हल्का होगा। रियलमी के मुताबिक इसमें 25% सिलिकॉन कंटेंट वाली दुनिया की पहली ऑल-सिलिकॉन एनोड और 1200Wh/L की हाई बैटरी एनर्जी डेंसिटी दी गई है।

कंपनी का दावा है ​कि 15,000mAh बैटरी वाला फोन सिंगल चार्ज में 18.45 घंटे की वीडियो शूटिंग, 30 घंटे की गेमिंग और 50 घंटे का वीडियो प्लेबैक दे सकता है। वहीं एयरप्लेन मोड में यह 3 महीने का स्टैंडबाय टाइम दे सकता है!