15000mAh की बाहुबली बैटरी और AC जैसी कूलिंग वाला स्मार्टफोन, Realme ने दिखाया अपना दम

Join Us icon

realme ने 828 Fan Festival 2025 में अपनी तगड़ी इनोवेशन क्षमताओं को शोकेस किया है। इसमें ब्रांड ने दुनिया का पहला 15,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन दिखाया है। कंपनी का कहना है कि यह डिवाइस केवल 8.89mm मोटा है और इतनी ही क्षमता वाली पावर बैंक की तुलना में 68% हल्का भी रखा गया है। यानी पहली बार स्मार्टफोन और पावरबैंक का अनुभव एक ही डिवाइस में देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही एक AC जैसी कूलिंग वाला डिवाइस भी दिखाया गया है। दोनों ही मॉडल्स के ये कांसेप्ट हैं जिन्हें बाजार में आने में अभी समय है। आइए, आगे आपको इनके बारे में विस्तार से बताते हैं।

कंपनी ने शेयर किया है कि 15,000mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन में पूरी तरह नए बैटरी मटेरियल का इस्तेमाल हुआ है। जिससे हाई एनर्जी डेंसिटी को स्लिम बॉडी में पैक करना संभव हो सका है। इसमें 25% सिलिकॉन कंटेंट वाला दुनिया का पहला ऑल-सिलिकॉन एनोड, 1200Wh/L की विश्व की सबसे ऊंची बैटरी एनर्जी डेंसिटी दी गई है। इन सभी तकनीक के साथ बैटरी की मोटाई सिर्फ 6.48mm रखने वाली एडवांस लैमिनेशन टेक्नोलॉजी के उपयोग के बारे में भी जानकारी मिली है।

realme का दावा है कि इस 15,000mAh बैटरी वाले फोन पर यूजर को एक चार्ज पर 18.45 घंटे की वीडियो शूटिंग, 30 घंटे का गेमिंग और 50 घंटे का वीडियो प्लेबैक मिल सकता है। यहां तक कि फोन 5.18 दिन तक का निरंतर इस्तेमाल और 3 महीने का स्टैंडबाय टाइम (एयरप्लेन मोड में) दे सकता है।

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इस रियलमी कांसेप्ट फोन में 6.7-इंच OLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट, 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलने की बात सामने आई है। इसमें 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग भी दी गई है, जो इतनी बड़ी बैटरी को जल्दी से चार्ज करने में मदद कर सकती है।

बता दें कि ब्रांड के इवेंट में एक और सरप्राइज पेश किया गया है। जिसे Chill Fan Phone बताया गया है। इसे दुनिया का पहला AC फोन भी कहा जा रहा है। क्योंकि इसमें 7,700mm² VC कूलिंग और फैन हीट डिसिपेशन के अलावा Thermoelectric Cooler (TEC) का इस्तेमाल हुआ है। जिसकी मदद से फोन के कोर टेम्परेचर को 6ºC तक कम किया जा सकता है। यह आमतौर पर मिलने वाले से 2 से 3 गुना बेहतर हो सकता है। फोन का बैक पैनल IceSense Ultra तकनीक से लैस है जो गर्मी घटने पर सफेद से नीले रंग में बदल सकता है।

कंपनी ने यह भी बताया कि Chill Fan Phone का मास प्रोडक्शन अभी तय नहीं है। जबकि 15,000mAh बैटरी फोन फिलहाल एक शोकेस टेक्नोलॉजी के रूप में आया है। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक realme का 10,000mAh बैटरी स्मार्टफोन 2026 तक मार्केट में उतारा जा सकता है। वहीं, देखना होगा की आगे इसका ऐलान कब किया जाता है।

realme ने अपने इवेंट में दिखाया है कि बड़ी बैटरी वाली तकनीक और थर्मल मैनेजमेंट में वह इंडस्ट्री में फिलहाल सबसे आगे नजर आ सकती है। हालांकि 15,000mAh बैटरी वाला फोन अभी बाजार में आना मुश्किल लग सकता है, लेकिन 10,000mAh मॉडल का इंतजार किया जा सकता है। यह उन यूजर्स के लिए बेहद अच्छा साबित हो सकता है। जो लगातार गेमिंग, वीडियो प्रोडक्शन या ट्रैवलिंग का काम संभालते हैं और चार्जिंग की चिंता से दूरी चाहते हैं। वहीं, Chill Fan Phone जैसी नई तकनीक यह दिखाती है कि आने वाले सालों में इसका बोलबाला बढ़ सकता है। उम्मीद करते हैं कि आपको ये जानकारी पसंद आई होगी ऐसी ही खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here