10000mAh battery वाला फोन होने वाला है लॉन्च! पावरबैंक से कम नहीं यह मोबाइल

बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोंस का चलन अपने चरम पर है। एक वक्त पर जहां 5,000एमएएच बैटरी भी बड़ी लगती थी। वहीं अब 7,000एमएएच बैटरी वाले फोन आम होते जा रहे हैं। लेकिन यह रेस यहीं पर रूकने वाली नहीं है। टेक ब्रांड ऑनर इस ट्रेंड को और ऊपर उठाने वाला है। दरअसल कंपनी बेहद जल्द अपना नया स्मार्टफोन Honor X80 लॉन्च करने वाली है और इस मोबाइल में 10,000mAh battery मिल सकती है।
Honor X80 10,000एमएएच बैटरी पर लॉन्च हो सकता है। यह जानकारी हुआवईसेंट्रल वेबसाइट के जरिये सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार ऑनर एक्स80 5जी फोन को चाइना क्वालिटी सर्टिफिकेट (CQC) साइट पर लिस्ट किया गया है। इस लिस्टिंग में फोन बैटरी कैपेसिटी का खुलासा हुआ है जिसकी क्षमता 10000mAh बताई गई है। इस बड़ी बैटरी मोबाइल को यहां 2025010915830460 सर्टिफिकेट नंबर प्राप्त हुआ है। यह सर्टिफिकेट इश्यू डेट 28 नवंबर की है।
यह पहली बार होगा जब इतनी बड़ी बैटरी पर ऑनर स्मार्टफोन लॉन्च किया जाएगा। गौरतलब है कि यह मोबाइल जुलाई महीने में लॉन्च हुए Honor X70 स्मार्टफोन सक्सेसर बनकर आएगा। कंपनी द्वारा ऑनर एक्स70 को 8,300mAh battery पर लॉन्च किया था। यह भी अपने आप में बेहद बड़ी बैटरी है। लेकिन अब अपग्रेडेड वर्जन ऑनर एक्स80 10,000mAh battery पर आ रहा है जो एक अलग ही पहचान बनाएगा।
ऑनर एक्स70 में बड़ी बैटरी के साथ 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। उम्मीद कर सकते हैं कि ऑनर एक्स80 में 90वॉट या फिर 120वॉट वायर्ड फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी दी जा सकती है। Honor X80 5G फोन में यूजर्स को फास्ट वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट दिया जा सकता है। बड़ी बैटरी के चलते फोन हीट होने का डर भी बना रहेगा। ऐसे में पूरी उम्मीद है कि कंपनी ऑनर एक्स80 को एडवांस कूलिंग सिस्टम तकनीक से लैस कर बाजार में उतारेगी।
ऑनर एक्स80 5जी फोन क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 7 सीरीज के प्रोसेसर पर लाया जा सकता है। वहीं फोन के टॉप वेरिएंट को कंपनी 16जीबी रैम पर लॉन्च कर सकती है। बड़ी बैटरी के चलते मोबाइल का साइज भी बड़ा ही रखा जाएगा। इसकी मोटाई 8mm तक जा सकती है और स्मार्टफोन में 6.8-इंच तक की स्क्रीन देखने को मिल सकती है। उम्मीद है कि यह स्मार्टफोन फ्लैट डिस्प्ले पर ही लाया जाएगा जिसपर 1.5K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट मिल सकती है।
ऑनर कंपनी इन दिनों इंडिया में बेहद सुस्त चल रही है। ब्रांड एक्टिव तो है लेकिन नए मोबाइल लॉन्च नहीं हो रहे हैं। ऐसे में इस बाद भी की उम्मीद बेहद ही है कि कंपनी Honor X80 को भारत में लॉन्च करेगी। बताते चलें कि कुछ ही दिनों पहले ऑनर ने चीन में अपनी नई ‘नंबर सीरीज’ पेश की है जिसमें Honor 500 और Honor 500 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किए गए हैं।
ऑनर 500 और ऑनर 500 प्रो 5जी फोन 2736 × 1264 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की फुलएचडी+ ओएलईडी डिस्प्ले सपोर्ट करते हैं। फोन डिस्प्ले पर 120Hz रिफ्रेश रेट, 3840Hz PWM डिमिंग और 6000nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है। प्रो मॉडल में अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और नॉन-प्रो मॉडल में इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल सेंसर लगाया गया है।
ये दोनों ऑनर फोन एंड्रॉयड 16 आधारित MagicOS 10.0 पर लाए गए हैं। प्रोसेसिंग के लिए Honor 500 में 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना क्वालकॉम का Snapdragon 8s Gen 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Honor 500 Pro 3नैनोमीटर प्रोसेस पर बने क्वालकॉम Snapdragon 8 Elite ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है। ऑनर 500 में 3.2GHz तक और ऑनर 500 प्रो में 4.32GHz तक की क्लॉक स्पीड मिलती है।
ऑनर 500 5जी फोन के डुअल रियर कैमरा सेटअप में 200 मेगापिक्सल 1/4″ OIS सेंसर और 112° वाला 12 मेगापिक्सल ultra-wide + macro सेंसर शामिल है। वहीं ऑनर 500 प्रो के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में एफ/1.9 अपर्चर वाला 200 मेगापिक्सल ओआईएस सेंसर, 50 मेगापिक्सल 3एक्स पोर्टेट टेलीफोटो सेंसर और 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया गया है। ये दोनों 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा वाले फोन हैं जिनमें 3D depth सेंसर भी लगाया गया है।
पावर बैकअप के लिए Honor 500 Pro और 500 Pro को 8,000एमएएच बैटरी से लैस किया गया है। ये दोनों स्मार्टफोन 80W SuperCharge फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी सपोर्ट करते हैं। वहीं प्रो मॉडल में कंपनी ने 50वॉट फास्ट वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया है। बताते चलें कि ये मोबाइल IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग के साथ आए हैं जो इन्हें डस्टप्रूफ और वॉटप्रूफ बनाने के साथ ही कई तरह की लिक्विड प्रोटेक्शन भी प्रदान करती है।