60MP Selfie Camera वाला Infinix Zero 20 हुआ लॉन्च, बैक पैनल पर भी मौजूद है पावरफुल 108MP Camera

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/09/Infinix-Zero-20-Price.jpg

इनफिनिक्स ने टेक मार्केट में अपनी ‘ज़ीरो’ सीरीज़ के तहत नया मोबाइल फोन पेश किया है। चीन में Infinix Zero 20 स्मार्टफोन लॉन्च हो गया है जो 60MP Selfie Camera, 108MP Rear Camera, 8GB RAM, MediaTek Helio G99 प्रोसेसर और 4,500mAh Battery जैसी स्पेसिफिकेशन्स सपोर्ट करता है। समेत फोन से जुड़ी अन्य डिटेल्स आगे दी गई है।

Infinix Zero 20 Camera

फोटोग्राफी के लिए इनफिनिक्स ज़ीरो 20 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। मोबाइल के बैक पैनल पर 108 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ 13 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए नए Infinix Zero 20 में 60 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। इनफिनिक्स ने इसे World’s Best Vlog Camera कहा है।

Infinix Zero 20 Specifications

इनफिनिक्स ज़ीरो 20 स्मार्टफोन 1080 x 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.7 इंच की फुलएचडी प्लस नॉच डिसप्ले पर लॉन्च हुआ है। फोन की स्क्रीन एमोलेड पैनल पर बनी है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। डिस्प्ले के तीन किनारे जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे चौड़ा चिन पार्ट दिया गया है। जरूर पढ़ें: [Exclusive] Jio Phone 5G Specification आई सामने, 5000mAh की तगड़ी बैटरी के साथ होंगे ये शानदार फीचर्स

Infinix Zero 20 एंडरॉयड आधारित एक्सओएस 12 पर काम करता है। वहीं आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ इस स्मार्टफोन में 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मीडियाटेक हीलियो जी99 चिपसेट दिया गया है। बाजार में इस इनफिनिक्स मोबाइल को 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज पर लॉन्च किया गया है।

इनफिनिक्स स्मार्टफोन 3.5एमएम जैक के साथ ही अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए फोन में 4,500एमएएच बैटरी दी गई है जो 45वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ काम करती है। भारतीय करंसी अनुसार Infinix Zero 20 Price 21,000 रुपये के करीब है तथा इसे Gold और Gray कलर में लॉन्च किया गया है।