108MP कैमरा और 16GB RAM ताकत के साथ लॉन्च हुआ Infinix Note 30 5G फोन, प्राइस सिर्फ 14,999 रुपये

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/06/infinix-note-30-5g-price.jpg
Highlights

इनफिनिक्स ने आज भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नया स्मार्टफोन Infinix Note 30 5G लॉन्च किया है। यह मोबाइल फोन 8GB virtual RAM सपोर्ट करता है तथा MediaTek Dimensity 6080 चिपसेट पर काम करता है। आगे आप इनफिनिक्स नोट 30 5जी प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की पूरी डिटेल्स पढ़ सकते हैं।

इनफिनिक्स नोट 30 5जी प्राइस

Infinix Note 30 5G फोन दो मैमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। इसके बेस मॉडल में 4जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज दी गई है जिसकी कीमत 14,999 रुपये है। इसी तरह बड़ा वेरिएंट 8जीबी रैम के साथ 256जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है और इसकी कीमत 15,999 रुपये है। इनफिनिक्स नोट 30 5जी 22 जून से शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर Interstellar Blue, Magic Black और Sunset Gold कलर में उपलब्ध हो जाएगा।

इनफिनिक्स नोट 30 5जी स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.78″ FHD+ 120Hz Display
  • MediaTek Dimensity 6080
  • 16GB RAM (8GB+8GB RAM)
  • 108MP Triple Camera
  • 45W 5,000mAh Battery
  • स्क्रीन : Infinix Note 30 5G फोन में 6.78 इंच की बड़ी स्क्रीन दी गई है जो फुलएचडी+ रेज्ल्यूशन आउटपुट प्रदान करती है। इस डिस्प्ले पर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट तथा 240हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट प्राप्त होती है। यह ​इनफिनिक्स मोबाइल आईकेयर मोड भी सपोर्ट करता है।

    प्रोसेसर : इनफिनिक्स नोट 30 5जी फोन 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6080 आक्टाकोर प्रोसेसर पर रन करता है। यह मोबाइल एंड्रॉयड 13 पर लॉन्च हुआ है जो एक्सओएस 13 के साथ मिलकर काम करता है।

    मैमोरी : ​इनफिनिक्स ने अपने फोन को 8जीबी वचुर्अल रैम से लैस किया है जो 8जीबी फिजिकल रैम के साथ मिलकर इसे 16जीबी रैम की ताकत प्रदान करती है। वहीं 4जीबी रैम वाले फोन के बेस वेरिएंट में 4जीबी वचुर्अल रैम मिलती है।

    कैमरा : यह स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो एआई तकनीक पर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

    बैटरी : पावर बैकअप के लिए इनफिनिक्स नोट 30 5जी में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह 10000 से भी ज्यादा बार चार्ज की जा सकती है।

    चार्जिंग : यह मोबाइल फोन 45वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करता है जो आधे घंटे में ही 1 से 75 प्रतिशत बैटरी चार्ज कर सकती है। इसके साथ ही नोट 30 5जी में 10वॉट रिवर्स चार्जिंग भी मिलती है।

    अन्य फीचर : Infinix Note 30 5G फोन में साईड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह फोन IP53 रेटिड है। साथ ही इसमें NFC और JBL stereo speakers जैसे फीचर्स भी मिल जाते हैं।