12 अप्रैल को इंडिया में लॉन्च होगी लेटेस्ट OPPO F21 Pro Series, स्टाईल और लुक के दम पर जीतेगी बाजार

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/03/OPPO-F21-Pro-5G.jpg

OPPO कंपनी ने आज अपने भारतीय फैंस को बड़ा तोहफा देते हुए नई घोषणा की है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर अनाउंस किया है कि आने वाली 12 अप्रैल को इंडिया में OPPO F21 Pro Series लॉन्च की जाएगी। इस नई और लेटेस्ट एफ सीरीज़ की लॉन्च डेट बताने के साथ ही कंपनी ने ओपो इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट पर सीरीज़ का प्रोडक्ट पेज भी लाईव कर दिया है जहां सीरीज़ में शामिल होने वाले OPPO F21 Pro 5G फोन की फोटो शेयर की गई है। पहली लुक में ही ओपो एफ21 प्रो 5जी फोन बेहद ही स्टाईलिश और आर्कषक नज़र आ रहा है।

OPPO F21 Pro Series की लॉन्च डेट अनाउंस करते हुए कंपनी ने बताया है कि आने वाली 12 अप्रैल को एक ईवेंट का आयोजन किया जाएगा और इसी ईवेंट के मंच से कंपनी की लेटेस्ट ‘एफ’ सीरीज़ भारतीय बाजार में एंट्री लेगी। गौरतलब है कि ओपो एफ21 प्रो पूरी ​दुनिया में सबसे पहले इंडिया में ही लॉन्च होगा। यहां लॉन्च से पहले ही कंपनी ने बता दिया है कि OPPO F21 Pro 5G फोन दो आर्कषक रंगों Rainbow Spectrum और Cosmic Black में सेल के लिए उपलब्ध होगा तथा यह Fibreglass-Leather design पर बना होगा।

OPPO K10

हाल ही में इंडिया में लॉन्च हुए ओपो के10 की बात करें तो यह स्मार्टफोन 20.1:9 आस्पेक्ट रेशियो पर लॉन्च हुआ है जो 2412 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.59 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन की स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। इस फोन की स्क्रीन आई कंफर्ट मोड से लैस है जो लंबे समय तक फोन यूज़ करने पर आंखों को सुरक्षित रखती है।

OPPO K10 स्मार्टफोन को क्वालकॉम के 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने स्नैपड्रैगन 680 चिपसेट पर लॉन्च किया गया है। यह आक्टा-कोर चिपसेट है जो 6nm फैब्रिकेशन प्रोसेस पर बना हुआ है। इस प्रोसेसर के चार कोर Cortex-A73 को 2.4GHz पर क्लॉक और चार Cortex-A53 कोर 1.8GHz क्लॉक की गई है। इस फ़ोन में ग्राफ़िक्स के लिए Adreno 610 GPU दिया गया है। Oppo K10 स्मार्टफोन को 8GB तक रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। इस फोन में वर्चुअल रैम और माइक्रोएसडी कार्ड भी दिया गया है।

OPPO K10

Oppo K10 स्मार्टफोन में AI ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP का होगा। प्राइमरी कैमरा के साथ 2MP डेप्थ सेंसर और 2MP मैक्रो कैमरा दिया गया है। इस फोन में वीडियो कॉलिंग और सेल्फी कैमरा 16MP का है। सेल्फी कैमरा के लिए फोन में पंच होल कटआउट दिया गया है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है। इसके साथ ही फोन में 33W SuperVooc फास्ट चार्चिंग का सपोर्ट दिया गया है। ओप्पो के इस फोन में 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया गया है।

OPPO K10 की कीमत

Oppo K10 स्मार्टफोन को भारत में दो वेरिएंट में पेश किया गया है। इस फोन का बेस वेरिएंट 6GB+128GB स्टोरेज के साथ 14,990 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। इस फोन का 8GB+128GB वेरिएंट 16,990 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। ओप्पो के इस फोन की सेल 29 मार्च से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। ओप्पो का यह फोन ब्लैक कार्बन और ब्लू फेम कलर ऑप्शन में पेश किया गया है