
Redmi Note 11T 5G स्मार्टफोन ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन से डिस्काउंट के साथ ख़रीदा जा सकता है। रेडमी के इस फ़ोन की खूबियों की बात करें तो इसमें 5G सपोर्ट, 128GB स्टोरेज, 6GB रैम, मीडियाटेक Dimensity 810 5G प्रोसेसर और 33W Pro Fast चार्जिंग के साथ आता है। रेडमी का यह फ़ोन अमेजन पर 16 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ 16,999 रुपये की शुरुआती क़ीमत में लिस्ट है। इस फ़ोन को बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफ़र के साथ और भी सस्ते में ख़रीदा जा सकता है। यहां हम आपको शाओमी के स्मार्टफ़ोन पर मिल रहे ऑफर्स और डिस्काउंट के साथ साथ इस फ़ोन की स्पेसिफिकेशन्स, फ़ीचर्स के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।
Redmi Note 11T 5G : डिस्काउंट और ऑफर
Amazon पर Redmi Note 11T 5G स्मार्टफोन 16,999 रुपये की कीमत में लिस्ट हैं। इस फोन पर फिलहाल 16% का डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे फ़ोन की कीमत 4000 रुपये कम हो गई है। अमेजन पर इस फ़ोन को ईएमआई पर भी ख़रीदा जा सकता है, जो 812 रुपये प्रतिमाह बनती है। वहीं कुछ बैंक के क्रेडिट कार्ड पर नो-कॉस्ट ईएमआई भी मिल रही है, जो कि 765.89 रुपये प्रतिमाह बनती है। वहीं रेडमी के इस फ़ोन को पुराने फ़ोन के साथ एक्सचेंज कर और भी सस्ते में ख़रीदा जा सकता है। हालाँकि एक्सचेंज डिस्काउंट आपके पुराने फ़ोन की वैल्यू और कंडीशन पर निर्भर करता है।
अमेजन पर Redmi Note 11T 5G पर कई बैंक डिस्काउंट ऑफ़र कर रहे हैं। HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड पर 1000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं इंडसइंड बैंक क्रेडिट कार्ड पर EMI ट्रांसजेक्शन पर 7.5 प्रतिशत का डिस्काउंट क़रीब 1500 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। Kotak बैंक क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड पर EMI ट्रांसजेक्शन पर 7.5 प्रतिशत का डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं Yes Bank के क्रेडिट कार्ड पर EMI ट्रांसजेक्शन पर 7.5 प्रतिशत डिस्काउंट क़रीब 2000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।
HSBC के क्रेडिट कार्ड पर 250 रुपये तक का कैशबैक मिल रहा है। अगर यूज़र्स Amazon Pay के ज़रिए UPI ट्रांसजेक्शन करते हैं तो उन्हें 50 रुपये तक का कैशबैक मिल रहा है। इसके साथ ही इस फ़ोन को ख़रीदने पर दो महीने के लिए YouTube Premium का सब्सक्रिप्शन भी ऑफ़र किया जा रहा है। यह भी पढ़ें : 5000mAh बैटरी और 13MP कैमरा वाला Oppo का फोन हुआ सस्ता, 10 हजार से कम में खरीदें
Redmi Note 11T 5G : स्पेसिफिकेशन्स
Redmi Note 11T 5G स्मार्टफोन में MediaTek MT6833P Dimensity 810 प्रोसेसर दिया गया है। रेडमी का यह फोन Android 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित MIUI 12.5 कस्टम यूज़र इंटरफ़ेस पर रन करता है। रेडमी का यह फ़ोन 6.6-इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस फोन की डिस्प्ले का रेजलूशन 1080 x 2400 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90 Hz है। इस फोन में Corning Gorilla Glass 3 की प्रोटेक्शन दी गई है। यह भी पढ़ें : PUBG Mobile 2.3 Update : पबजी मोबाइल में Royale Pass Month 17 लाइव हुआ, यहां जानें सबकुछ
Redmi Note 11T 5G स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP का वाइड कैमरा सेंसर और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। इस फोन के फ्रंट में 16MP का सेल्फ़ी कैमरा दिया गया है। इस फ़ोन में साइड माउंटेड फ़िंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इस फोन में एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप और कंपास दिया गया है। इस फ़ोन में 5000 mAh की बैटरी और 33W फ़ास्ट चार्जिंग दिया गया है।



















