
रियलमी ने पिछले महीने भारत में अपनी ‘जीटी 7’ सीरीज को पेश करते हुए realme GT 7 5G फोन लॉन्च किया था। पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स से लैस इस स्मार्टफोन को MediaTek Dimensity 9400e प्रोसेसर पर लाया गया था जिसे 8GB और 12GB RAM पर खरीदा जा सकता है। वहीं अब कंपनी यह 12जीबी रैम वाला 5जी फोन 5 हजार रुपये तक सस्ता बेच रही है। रियलमी जीटी 7 पर तगड़ा ऑफर आया है जिसमें मोबाइल के सभी वेरिएंट्स कम कीमत पर खरीदे जा सकते हैं।
realme GT 7 पर 5 हजार का ऑफर
- सबसे पहले तो आपको बता दें कि रियलमी जीटी 7 5जी फोन भारत में तीन मेमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ था।
- फोन की कीमत 39,999 रुपये से शुरू होती है जिसमें 8जीबी रैम के साथ 256जीबी स्टोरेज मिलती है।
- बेस वेरिएंट के हिसाब से ही डील की डिटेल्स बताएं तो कंपनी इसपर टोटल 5,000 रुपये का ऑफर दे रही है।
- इस रियलमी 5जी फोन पर 3,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है जो सभी मॉडल्स पर लागू होगा।
- यह 3 हजार की छूट ऑनलाइन पेमेंट करने पर मिलेगी जो सभी बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड यूजर को प्राप्त होगी।
- इसके साथ ही realme GT 7 को खरीदते वक्त पुराना मोबाइल साथ में देने पर 2,000 का एक्स्ट्रा बेनिफिट होगा।
- ये 2 हजार रुपये ग्राहकों को Exchange Bonus के रूप में प्राप्त होंगे जो फोन एक्सचेंज वैल्यू से अलग होंगे।
इस स्कीम का फायदा कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ ही शॉपिंग साइट पर उठाया जा सकेगा। डील के बारे में विस्तार से जानने या छूट के साथ ही रियलमी 5जी फोन खरीदने के लिए क्लिक करें – realme / Amazon
| realme GT 7 | लॉन्च प्राइस | डिस्काउंट ऑफर | इफेक्टिव प्राइस |
| 8GB RAM + 256GB Storage | ₹39,999 | ₹3,000 + ₹2,000 | ₹34,999 |
| 12GB RAM + 256GB Storage | ₹42,999 | ₹3,000 + ₹2,000 | ₹37,999 |
| 12GB RAM + 512GB Storage | ₹46,999 | ₹3,000 + ₹2,000 | ₹41,999 |
realme GT 7 प्राइस
ऊपर लगी टेबल में आप देख सकते हैं कि रियलमी जीटी 7 5जी फोन तीन मेमोरी वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध है। इस मोबाइल के 8जीबी+256जीबी वाले वेरिएंट को 39,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। वहीं यह 12जीबी रैम वाला 5जी फोन 42,999 रुपये में आया था जिसके साथ 256जीबी स्टोरेज मिलती है। सबसे बड़े टॉप वेरिएंट में 12जीबी रैम के साथ 512जीबी स्टोरेज दी गई है जिसकी कीमत 46,999 रुपये है। इस रियलमी 5जी फोन को IceSense Blue, IceSense Black और Racing Yellow कलर में खरीदा जा सकता है।
realme GT 7 फीचर्स
- कनेक्टिविटी के लिए रियलमी जीटी 7 में Wi-Fi 7 और Bluetooth 5.4 के साथ 360° NFC दिया गया है।
- यह मोबाइल Android 15 आधारित realme UI 6.0 पर लाया गया है जो AI फीचर्स से लैस है।
- रियलमी जीटी 7 स्मार्टफोन में 16 5G Bands मिलते हैं जो सभी टेलीकॉम नेटवर्क पर बखूबी काम करते हैं।
- इस फोन में 120fps पर 4K स्लो-मोशन वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है। वहीं साथ ही 4K 60fps Dolby Vision भी मिलता है।
- रियलमी जीटी 7 5जी फोन पानी के अंदर भी फोटो खींच सकता है। इस फोन में 4K 60fps Underwater Mode दिया गया है।
realme GT 7 स्पेसिफिकेशन्स
- MediaTek Dimensity 9400e
- 12GB RAM + 512GB Storage
- 7,000mAh Battery
- 120W Fast Charge
- 6.78” 120Hz AMOLED Display
- 50MP Triple Rear Camera
- 32MP Selfie Camera
परफॉर्मेंस
रियलमी जीटी 7 5जी फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400ई ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 2GHz से लेकर 3.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स ने जब फोन परफॉर्मेंस जांचने के लिए इस फोन में एनटूटू बेंचमार्क रन किया तो मोबाइल ने 21,25,733 स्कोर अचीव किया। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में Arm Immortalis-G720 जीपीयू मिलता है।
बैटरी
पावर बैकअप के लिए रियलमी जीटी 7 5जी फोन में तगड़ी 7,000एमएएच बैटरी दी गई है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग के दौरान इस मोबाइल का PC Mark Battery बेंचमार्क स्कोर 16 घंटे, 37 मिनट का रहा। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोबाइल को 120वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। चार्जिंग स्पीड की काबिलियत जांचने के दौरान इस फोन बैटरी को 20% से 100% फुल चार्ज होने में सिर्फ 27 मिनट का समय लगा।
डिस्प्ले
यह रियलमी का नया 5जी फोन 2780 × 1264 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78-इंच स्क्रीन पर लॉन्च हुआ है। यह पंच-होल स्टाइल वाली डिस्प्ले एमोलेड पैनल पर बनी है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 360हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट और 6000निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी भी मिल जाती है।
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए realme GT 7 5G फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल IMX906 मेन सेंसर दिया गया है जो एफ/2.0 अपर्चर वाले 50 मेगापिक्सल Telephoto लेंस और एफ/2.2 अपर्चर वाले 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस मोबाइल में एफ/2.4 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।
realme GT 7 वाले बजट के बेस्ट फोन
| स्मार्टफोन | लॉन्च प्राइस |
| OnePlus 13R | 42,999 रुपये |
| Samsung Galaxy A56 | 41,999 रुपये |
| iQOO Neo 10 | 40,999 रुपये |
- OnePlus 13R: Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर, 80W SUPERVOOC + 6000mAh Battery
- iQOO Neo 10: 144Hz स्क्रीन, 16GB RAM, Supercomputing Chip Q1 के साथ पावरफुल मोबाइल गेमिंग
- Samsung Galaxy A56: One UI 7 के साथ साफ सुथरा यूजर एक्सपीरियंस, बेहतरीन कैमरा















