12GB RAM वाला 5G फोन 12,999 रुपये में! मिलेगा 108MP कैमरा और 5,000mAh बैटरी

Join Us icon

इनफिनिक्स कंपनी भारत में अपनी ‘नोट 50’ सीरीज के विस्तार में लगी है। वहीं दूसरी ओर इस ब्रांड की नोट 40 सीरीज का 5जी फोन Infinix Note 40X 5G बेहद ही कम रेट पर खरीदा जा सकता है। यह मोबाइल 12GB RAM + 256GB Storage के साथ 15,999 रुपये में लॉन्च हुआ था लेकिन अब इसे सिर्फ 12,999 रुपये में बेचा जा रहा है। इस सस्ते 5जी फोन में 108MP Camera, 120Hz FHD+ डिस्प्ले और 5,000mAh Battery जैसी तगड़ी स्पेसिफिकेशन्स भी मिलेगी।

12GB RAM 5G फोन पर ऑफर

  • सबसे पहले तो आपको बता दें कि Infinix Note 40X 5G मोबाइल 12जीबी रैम के साथ ही 8जीबी रैम में भी उपलब्ध है।
  • अगस्त 2024 में इस 5जी फोन का 8जीबी रैम वेरिएंट 14,999 रुपये में और 12जीबी रैम वेरिएंट 15,999 रुपये में लॉन्च हुआ था।
  • अब शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट 12जीबी रैम वाला 5जी फोन 13,999 रुपये में बेच रही है। यह मोबाइल का सेलिंग ​प्राइस है।
  • वहीं फोन परचेज करने पर बैंक ऑफर्स के तहत 1 हजार का एक्स्ट्रा ऑफ भी मिल रहा है। इस डिस्काउंट के साथ फोन का इफेक्टिव प्राइस 12,999 रुपये (₹13,999-₹1,000) पड़ रहा है।
  • मजे की बात यह है कि बैंक डिस्काउंट किसी गिने चुने 2-4 बैंक्स पर नहीं बल्कि पूरे 17 बैंकों पर मिल रहा है। वहीं सोने पर सुहागा है कि इस छूट को क्रेडिट कार्ड व डेबिट कार्ड दोनों पर पाया जा सकता है।
  • नीचे लगी ईमेज गैलरी में आप उन सभी बैंक का नाम पढ़ सकते हैं जिनपर 1,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।

नोट : 1 हजार रुपये की छूट वाली स्कीम 30 अप्रैल तक चलेगी। बता दें कि ई–कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट फोन बेचने पर 59 रुपये का पैकेजिंग चार्ज भी वसूल रही है। इस शुल्क को फोन प्राइस के साथ ही चुकाना होगा। 12जीबी रैम वाले 5जी फोन Infinix Note 40X पर मिल रहे ऑफर की विस्तृत डिटेल जानने या इस फोन को खरीदने के लिए (यहां क्लिक करें)

Infinix Note 40X 5G स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.78″ FHD+ 120Hz Display
  • MediaTek Dimensity 6300
  • 12GB RAM + 256GB Storage
  • 108MP Triple Rear Camera
  • 8MP Selfie Camera
  • 18W 5,000mAh Battery

डिस्प्ले

Infinix Note 40X स्मार्टफोन में 1080 x 2460 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल डिस्प्ले दी गई है। यह पंच-होल स्टाइल वाली यह स्क्रीन है जो आईपीएस एलसीडी पैनल पर बनी है तथा 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट व 500निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है।

प्रोसेसर

इनफिनिक्स नोट 40एक्स 5जी फोन में एंड्रॉयड 14 के साथ XOS 14 दिया गया है। यह स्मार्टफोन 6 नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है जो जिसमें छह 2.0GHz स्पीड वाले कोर तथा दो 2.4GHz क्लॉक स्पीड वाले कोर शामिल हैं। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 5जी फोन 409552 AnTuTu बेंचमार्क स्कोर प्राप्त कर चुका है।

कैमरा

इनफिनिक्स नोट 40एक्स स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इसके बैक पैनल पर 108 मेगापिक्सल का मेन सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस तथा AI लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस सस्ते 5जी फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर मौजूद है।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए Infinix Note 40X 5G फोन 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। वहीं इस बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोबाइल में 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग के दौरान इस फोन को 20 से 100 प्रतिशत चार्ज होने में 132 मिनट यानी दो घंटे से भी ज्यादा का समय लगा तथा फुल चार्ज के बाद इसका PCMark तकरीबन साढे 13 घंटे का रहा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here