भारत में लॉन्च हुआ Infinix का पहला 5G Phone, देखें 13GB RAM पावर वाले फोन की क्या हैं खूबी

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/02/Infinix-Zero-5G-camera.jpg

Infinix ने आज भारतीय बाजार में अपना पहला 5जी फोन पेश कर दिया है। यह मोबाइल फोन Infinix Zero 5G नाम के साथ लॉन्च हुआ है। अपने फैंस को वेलेंटाईन डे को तोहफा देते हुए इनफिनिक्स ने इस स्मार्टफोन को 19,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है जिसके साथ Infinix SNOKER iRocker True wireless earbuds भी मुफ्त मिलेगा। यह नया इनफिनिक्स ज़ीरो 5जी फोन 13GB RAM की पावर के साथ ही 48MP Camera, 33W 5,000mAh Battery और 13 5G Bands सपोर्ट करता है।

Infinix Zero 5G की स्पेसिफिकेशन्स

इनफिनिक्स ज़ीरो 5जी फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह 1080 x 2460 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.78 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च हुआ है जो आईपीएस एलसीडी एलटीपीएस पैनल पर बनी है। पंच-होल डिजाईन वाली यह स्क्रीन 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 240हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट पर काम करती है तथा 500निट्स ब्राइटनेस आउटपुट प्रदान करती है। Infinix Zero 5G का डायमेंशन 168.73 x 76.53 x 8.77एमएम और वज़न 199ग्राम है।

Infinix Zero 5G Phone एंडरॉयड 11 के साथ एक्सओएस 10 पर काम करता है तथा प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2.4गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर काम करने वाले एआरएम कोर्टेक्स-ए78 सीपीयू कोर्स के साथ 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मीडियाटेक डिमेनसिटी 900 चिपसेट दिया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए फोन में माली जी68 जीपीयू मौजूद है। कंपनी ने अपने फोन को 5जीबी एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी से लैस किया है जो जरूरत पड़ने पर 13 जीबी रैम की परफॉर्मेंस दे सकता है। यह इनफिनिक्स फोन LPDDR5 RAM और UFS 3.1 storage तकनीक सपोर्ट करता है।

यह भी पढ़ें : Mukesh Ambani ने की सबसे बड़ी घोषणा, अब Jio देगी बिजली की रफ्तार से इंटरनेट

फोटोग्राफी के लिए Infinix Zero 5G फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर क्वॉड एलईडी फ्लैश के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो 30X zoom सपोर्ट करता है। इसके साथ ही रियर कैमरा सेटअप में 13 मेगापिक्सल का पोर्टरेट लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इनफिनिक्स ज़ीरो 5जी फोन डुअल फ्रंट फ्लैश से लैस 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Infinix Zero 5G एक डुअल सिम फोन है जो 13 5G Bands सपोर्ट करता है। 4जी एलटीई और 3.5एमएम जैक के साथ ही फोन में बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स मौजूद है। सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड बटन दिया गया है वहीं साथ ही फोन में फेस अनलॉक फीचर भी मौजूद है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए यह स्मार्टफोन 5,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है जो 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ काम करती है।

Infinix Zero 5G का प्राइस

इनफिनिक्स ज़ीरो 5जी फोन इंडिया में सिंगल वेरिएंट में ही लॉन्च किया गया है। यह मोबाइल फोन 8 जीबी की रैम मैमोरी सपोर्ट करता है जो 5जीबी एक्सपेंडेबल रैम के साथ 13 जीबी रैम तक परफॉर्म कर सकती है। फोन में 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज मौजूद है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है। इंडिया में Infinix Zero 5G फोन 19,999 रुपये में लॉन्च हुआ है जिसके साथ 1 रुपये एक्स्ट्रा देने पर 999 रुपये की कीमत वाला Infinix SNOKER iRocker True wireless earbuds भी फ्री मिलेगा।