13999 रुपये की कीमत में लॉन्च हुआ Oppo A57, देखें एक से बढ़कर एक फीचर्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/06/Oppo-A57-Price.jpg

Oppo ने भारत में नया मिड रेंज स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। ओप्पो का यह फोन A-सीरीज का है। ओप्पो का लेटेस्ट Oppo A57 स्मार्टफोन को कंपनी ने भारत में मीडियाटेक के प्रोसेसर और 4GB की रैम के साथ पेश किया गया है। इसके साथ ही ओप्पो के इस फोन में HD+ रेजलूशन वाला बड़ा डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें वाटरड्रॉप स्टायल नॉच दिया गया है। ओप्पो के नए नवेले स्मार्टफोन की अन्य खूबियों की बात करें तो इसमें 5,000mAh की बैटरी, SuperVOOC चार्जिंग, IPX4 रेटिंग और फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। यहां हम आपको Oppo A57 स्मार्टफोन की कीमत, स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और उपलब्धता के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

Oppo A57: कीमत

Oppo A57 स्मार्टफोन को सिंगल वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन को 4GB रैम + 64GB स्टोरेज के साथ 13,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। ओप्पो के इस फोन को ओप्पो स्टोर से ख़रीदा जा सकता है।

Oppo A57: स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

ओप्पो के A-सीरीज का लेटेस्ट स्मार्टफोन Oppo A57 स्मार्टफोन में 6.56-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजलूशन 1612 x 720 पिक्सल, पिक्सल डेनसिटी 269ppi और पीक ब्राइटनेस 600nits है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60Hz और टच सैंपलिंग रेट 60Hz है। इसके साथ ही ओप्पो के इस फोन को Panda MN228 ग्लास प्रोटेक्शन के साथ पेश किया गया है।

Oppo A57 स्मार्टफोन को MediaTek के ऑक्टा कोर Helio G35 प्रोसेसर और PowerVR IMG GE8320 GPU के साथ पेश किया गया है। ओप्पो का यह फोन 4GB की LPDDR4X RAM और 64GB की eMMC 5.1 स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। ओप्पो का यह फोन Android 11 पर आधारित ColorOS 12.1 पर रन करता है।

Oppo का यह फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 13MP का है, जिसके साथ 2MP का मोनो कैमरा दिया गया है। ओप्पो के इस फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। ओप्पो ए57 स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी और 33W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग दी गई है।

Oppo A57 स्मार्टफोन को दो कलर – ग्लोविंग ग्रीन और ग्लोविंग ब्लैक ऑप्शन में पेश किया गया है। इस फोन का साइज 163.74 × 75.03 × 7.9mm और वजन 187ग्राम है। इस फोन में Type-C चार्जिंग पोर्ट, साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, माइक्रो-एसडी कार्ड स्लॉट और 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है। यह भी पढ़ें : 5000mAh बैटरी, 8MP कैमरा और बड़ी डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ Realme C30, कीमत बेहद कम

Oppo का यह स्मार्टफोन IPX4 और IP5X रेटिंग के साथ आता है। इसके साथ ही कनेक्टिविटी के लिए फोन में डुअल-SIM, 4G, WiFi 802.11 ac/a/b/g/n, Bluetooth 5.3, GPS, Glonass, और Galileo का सपोर्ट दिया गया है।