
रियलमी 14 प्रो सीरीज भारत आने के लिए तैयार है। कंपनी ने तारीख पर से पर्दा उठाते हुए बता दिया है कि realme 14 Pro Series 16 जनवरी को इंडिया में लॉन्च होगी। इस दिन रियलमी 14 प्रो 5जी फोन और रियलमी 14 प्रो+ 5जी फोन आएंगे जो स्टाइलिश लुक और शानदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस होंगे। लॉन्च डिटेल्स के साथ ही इन रियलमी मोबाइल्स की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।
realme 14 Pro Series लॉन्च डेट
रियलमी 14 सीरीज 16 जनवरी को भारत में लॉन्च होगी। इस दिन दोपहर के 12 बजे कंपनी एक बड़े ईवेंट का आयोजन करेगी जिसके मंच से realme 14 Pro और realme 14 Pro+ इंडियन मार्केट में एंट्री लेंगे। 16 जनवरी को दोनों रियलमी स्मार्टफोंस की कीमत और इनकी सेल डिटेल्स से पर्दा उठाया जाएगा। ब्रांड वेबसाइट के साथ ही रियलमी के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म तथा यूट्यूब चैनल पर भी रियलमी 14 प्रो और 14 प्रो+ इंडिया लॉन्च को लाइव देखा जा सकेगा। गौरतलब है कि शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर भी सीरीज का प्रोडक्ट पेज लाइव कर दिया गया है यानी ये मोबाइल यहीं पर बिकेंगे।
Meet the phone that’s rewriting the rules.
With a design so unique and bold, it’s not just a device; it’s a masterpiece. This is what one of a kind truly looks like. #realme14ProSeries5G
Know more:https://t.co/ILXGh5heM3 pic.twitter.com/0DneOPHLD2
— realme (@realmeIndia) December 23, 2024
Realme 14 Pro स्पेसिफिकेशन्स (लीक)
प्रोसेसर: Realme 14 Pro Dimensity 7300 Energy चिपसेट पर काम करेगा यह Realme 13 Pro सीरीज के Snapdragon 7s Gen 2 से ज्यादा तेज चिप है।
बैटरी: फोन 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। इसे 6,000mAh की बैटरी वाला सबसे पतला फोन (7.55m) बताया जा रहा है। इसमें 45W चार्जिंग सपोर्ट होगा।
कैमरा: डिवाइस में प्राइमरी कैमरा OIS के साथ Sony IMX882 मिल सकता है। रियर कैमरा सेटअप ट्रिपल फ्लैश आधारित “स्टूडियो लेवल” फिल लाइट और स्मार्ट कलर टेम्परेचर एडजस्टमेंट वाला मिलेगा। वहीं, फ्रंट कैमरा 16MP सेंसर है जो AI ब्यूटी एल्गोरिदम सपोर्ट वाला होगा।
डिस्प्ले: मोबाइल में 1.5K रिजॉल्यूशन, 3840Hz PWM डिमिंग और आई केयर प्रोटेक्शन के साथ 120Hz कर्व्ड (42°) डिस्प्ले मिलेगा।

Realme 14 Pro+ स्पेसिफिकेशन्स (लीक)
प्रोसेसर: रियलमी 14 प्रो को जहां क्वालकॉल प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है वहीं रियलमी 14 प्रो+ Dimensity 7300 प्रोसेसर के साथ मार्केट में एंट्री ले सकता है। इसमें Realme UI 6.0 मिल सकता है।
बैटरी: पावर बैकअप के लिए Realme 14 Pro+ 5G फोन को भी तगड़ी 6,000एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इस स्मार्टफोन में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।
कैमरा: फोटोग्राफी के लिए यह रियलमी फोन भी ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। सामने आई जानकारी के अनुसार इस मोबाइल में 32MP Selfie Camera दिया जाएगा। वहीं बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल Sony IMX882 OIS सेंसर, एफ/1.88 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Sony IMX896 सेंसर और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मिल सकता है
डिस्प्ले: स्मार्टफोन में 6.83-इंच की 1.5K डिस्प्ले दी जाएगी। AMOLED पैनल पर बनी quad-curved स्क्रीन होगी जो 120Hz रिफ्रेश रेट तथा 3840Hz PWM डिमिंट आउटपुट प्रदान करेगी। फोन बेजल्स की थिकनेस सिर्फ 1.6mm बताई जा रही है।
डिजाइन: सामने आई जानकारी के अनुसार ये रियलमी 5जी फोन IP66+IP68+IP69 सर्टिफाइड होंगे। इनमें मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस और TuV Rheinland ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन भी मिलेगा। इसकी बनावट को पर्ल डिजाइन कहा जा रहा है जो ठंडे तापमान में रंग बदलता है।









