इंडिया का पहला Dimensity 7100 प्रोसेसर वाला फोन 18 फरवरी को होगा लॉन्च, 3D curved AMOLED स्क्रीन मिलेगी

इंडिया का पहला MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर वाला फोन आ रहा है। यह कारनामा टेक कंपनी इनफिनिक्स करने वाली है। ब्रांड की ओर से अनाउंस कर दिया गया है कि वह आने वाली 18 फरवरी को भारत में अपना नया स्मार्टफोन Infinix Note Edge लॉन्च करेगी। यह मोबाइल डाइमेंसिटी 7100 चिपसेट पर आएगा। इंडिया में अभी तक कोई भी मोबाइल इस प्रोसेसर पर नहीं आया है।
Infinix Note Edge 18 फरवरी को इंडिया में लॉन्च होगा। इस दिन दोपहर के 12 बजे फोन की कीमत और उपलब्धता की जानकारी दी जाएगी। कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर इस अपकमिंग फोन का प्रोडक्ट पेज लाइव कर दिया गया है जहां इनफिनिक्स नोट ऐज की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की जानकारी दे दी गई है। ब्रांड की ओर से इसे इंडिया के पहले मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 फोन के रूप में टीज़ किया जा रहा है।
MediaTek Dimensity 7100 की ही बात करें तो यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.0GHz से लेकर 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। कंपनी का दावा है कि इनफिनिक्स नोट ऐज 7,50,000+ Antutu score अचीव कर सकता है। ब्रांड का कहना है कि नए Infinix Note Edge 5G में 90fps gaming की जा सकेगी।
इनफिनिक्स नोट ऐज 5जी फोन अपनी स्लीम डिजाइन और डिस्प्ले के लिए पसंद किया जाएगा। इसमें 2644 × 1208 पिक्सल रेजोल्यूशन 6.78-इंच की 1.5K डिस्प्ले लगाई गई है। यह 3D curved AMOLED स्क्रीन है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 2160Hz PWM डिमिंग के साथ ही 4500nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलेगा। वहीं स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए इमसें कोर्निंग Gorilla Glass 7i की लेयर दी गई है। इस स्लीम स्मार्टफोन की मोटाई सिर्फ 7.2mm है।
Infinix Note Edge के अन्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह मोबाइल ग्लोबल मार्केट में पावरफुल 6,500mAh बैटरी पर लॉन्च हो चुका है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 45W फास्ट चार्जिंग के साथ ही 10W reverse चार्जिंग टेक्नोलॉजी का सपोर्ट भी दिया गया है। विदेशी बाजार में इसे एंड्रॉयड 16 पर पेश किया गया है जो XOS 16 के साथ मिलकर काम करता है।
फोटोग्राफी के लिए इनफिनिक्स नोट ऐज 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Infinix Note Edge में एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा लगाया गया है।
Infinix Note Edge 5G को धूल व पानी से बचाने के लिए IP65 रेटिंग के साथ पेश किया जाएगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5GHz Wi-Fi, Bluetooth 5.4 और NFC के साथ ही IR Blaster तकनीक भी मिलेगी। वहीं म्यूजिक का मजा लेने के लिए अपकमिंग इनफिनिक्स फोन नोट ऐज को JBL के स्टीरियो स्पीकर्स के साथ लाया जाएगा जिसमें डुअल माइक्रोफोन भी मिलेगा।
कंपनी की ओर से बता दिया गया है कि इनफिनिक्स नोट ऐज को इंडियन मार्केट में Silk Green, Stellar Blue और Lunar Titanium कलर्स में बेचा जाएगा। सिक्ल ग्रिन जहां फाइबर फिनिश वाला होगा वहीं अन्यों में मैटल फिनिश देखने को मिलेगी। Infinix Note Edge इंडिया प्राइस क्या होगा, इस जानकारी के लिए 18 फरवरी को होने वाले फोन लॉन्च का इंतजार करना होगा।