20 नवंबर को लॉन्च होगा देसी स्मार्टफोन Lava Agni 4, 7000mAh बैटरी के साथ क्या दे पाएगा चीनी ब्रांड्स को टक्कर?

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/11/agni-4-launch-.jpg

इंडियन मोबाइल कंपनी लावा ने पिछले महीने ही बता दिया था कि वह अपनी ‘अग्नि’ सीरीज का विस्तार करते हुए नया स्मार्टफोन Lava Agni 4 लेकर आएगी। वहीं अब कंपनी ने इस मोबाइल की लॉन्च डेट से भी पर्दा उठा दिया है। ब्रांड की ओर से ऑफिशियली अनाउंसमेंट कर दी गई है कि लावा अग्नि 4 20 नवंबर को भारत में लॉन्च होगा। यह एक मिड रेंज मोबाइल फोन होगा जो इस बजट में मौजूद realme, OPPO, Vivo, iQOO और Infinix जैसे चाइनीज ब्रांड्स को टक्कर देने की कोशिश करेगा।

Lava Agni 4 इंडिया लॉन्च डेट 20 नवंबर तय कर दी गई है। इसी दिन नए लावा फोन की कीमत और सेल डिटेल्स सहित फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दी जाएगी। कंपनी की ओर से बताया गया है कि लावा अग्नि 4 सेगमेंट का पहला curved AMOLED और dual AMOLED डिस्प्ले वाला फोन होगा। यानी यह पुख्ता तौर पर कहा जा सकता है कि लावा का नया फोन कर्व्ड स्क्रीन वाला होगा। वहीं ब्रांड की ओर से यह भी कंफर्म कर दिया गया है कि Lava Agni 4 को मैटल यूनिबॉडी डिजाइन पर बनाया जाएगा।

ब्रांड की ओर से यह भी कंफर्म कर दिया गया है कि Lava Agni 4 को मैटल यूनिबॉडी डिजाइन पर बनाया जाएगा। शेयर की गई फोटोज में इसके बैक पैनल पर हॉरिजॉन्टल शेप का रियर कैमरा सेटअप लगाया गया है जो कुछ हद तक एप्पल iPhone Air इन्सपायर्ड लग रहा है। कैमरा मॉड्यूल में दो सेंसर लगे हैं और दोनों के बीच में ‘अग्नि’ लिखा है। इसमें डुअल एलइडी फ्लैश भी लगी है। फोन में राउंड ऐज फ्रेम नजर आ रहा है जिसके उपरी ओर स्पीकर्स भी मौजूद है।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Lava Agni 4 में MediaTek चिपसेट दिए जाने की पुष्टि कंपनी द्वारा कर दी गई है। फोन प्रोसेसर का नाम तो नहीं बताया गया है लेकिन लीक के अनुसार यह मोबाइल Dimensity 8350 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। बताते चलें है कि इसी मोबाइल चिपसेट का Apex वर्जन OnePlus Nord CE 5 में दिया गया है जो 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में 14,02,278 AnTuTu स्कोर अचीव कर चुका है। यानी लावा ​अग्नि 4 वनप्लस को टक्कर देने की हिम्मत रखता है।

कंपनी की ओर से लावा अग्नि 4 की अन्य स्पेक्स शेयर नहीं की गई है। लेकिन लीक की ही बात करें तो यह लावा का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन हो सकता है। चर्चा है कि यह स्मार्टफोन 7,000mAh बैटरी पर लॉन्च किया जा सकता है। अभी तक किसी भी लावा फोन में इतनी बड़ी बैटरी नहीं दी गई है। वहीं लावा अग्नि 3 5जी फोन की ही बात करें तो इसे 5,000एमएएच बैटरी पर लॉन्च किया गया था।

लीक के मुताबिक Lava Agni 4 5G फोन में 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली 6.78-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन दी जा सकती है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। हमारा अनुमान है कि लावा अग्नि 4 25 हजार रुपये तक का फोन होगा। 20 से 25 हजार के बजट में मौजूद realme 15T और P4 pro, Vivo Y400 और Y400 Pro, iQOO Z10, OPPO F29 और Infinix GT 30 Pro की टक्कर Lava Agni 4 से होगी।