200 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च हो सकता है Magic 8 Ultra! फोन की स्पेसिफिकेशन्स हुई लीक

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/10/honor-magic-8-pro-china-launched-price-specifications.jpg

ऑनर ने कुछ ही दिनों पहले अपनी ‘मैजिक 8’ सीरीज को चीन में पेश किया है। इसमें Honor Magic 8 और Magic 8 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किए गए हैं। वहीं अब खबर आ रही है कि कंपनी इसी सीरीज के ‘अल्ट्रा’ मॉडल पर काम शुरू कर चुकी है जिसे Honor Magic 8 Ultra नाम से लॉन्च किया जाएगा। कंपनी की ओर से हालांकि अभी इस मोबाइल पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है लेकिन एक लीक में ऑनर मैजिक 8 अल्ट्रा की स्पेसिफिकेशन्स सामने आ गई है।

ऑनर मैजिक 8 अल्ट्रा की जानकारी टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन द्वारा शेयर की गई है। लीक की मानें तो यह मोबाइल Snapdragon 8 Elite Gen 5 पर लॉन्च किया जाएगा। मैजिक 8 और मैजिक 8 प्रो को भी कंपनी ने इसी क्वालकॉम ऑक्टाकोर प्रोसेसर पर पेश किया था जो हैवी गेमिंग और परफॉर्मेंस के लिए बेस्ट मोबाइल चिपसेट में से एक माना जा रहा है।

Honor Magic 8 Ultra को क्वॉड-कर्व्ड स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। लीक के अनुसार इस फोन में 6.7-इंच की 1.5K डिस्प्ले दी जाएगी जो LTPO OLED पैनल पर बनी होगी। सामने आई जानकारी के मुताबिक यह मोबाइल फोन अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करेगा और साथ ही इसमें 3D फेस रिग्नेशन तकनीक भी मौजूद रहेगी।

फोटोग्राफी के लिए ऑनर मैजिक 8 अल्ट्रा के रियर कैमरा सेटअप में 50-मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया जा सकता है। यह अल्ट्रा-हाई डायनामिक रेंज वाला OmniVision OV50R सेंसर बताया जा रहा है। इसके साथ ही फोन के बैक पैनल पर 200-मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर और एक periscope telephoto लेंस भी दिया जा सकता है। लीक के अनुसार Magic 8 Ultra में 4.3x-7x optical zoom मिलेगा।

magic 8 pro

यह ऑनर स्मार्टफोन पावरफुल बैटरी के साथ बाजार में उतारा जा सकता है। लीक की मानें तो मैजिक 8 अल्ट्रा में 7,000mAh या फिर इससे भी बड़ी बैटरी दी जा सकती है। वहीं इस तगड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन को 120W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग तकनीक से लैस किया जा सकता है। यह मोबाइल भी सीरीज के अन्य मॉडल्स की तरह एंड्रॉयड 16 और MagicOS 10 पर लॉन्च होगा।

जैसा कि हमने पहले ही बताया कंपनी की ओर से अभी ऑनर मैजिक 8 अल्ट्रा से जुड़ी कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में अनुमान जताया जा रहा है कि यह मोबाइल फोन अगले साल की पहली छमाही में मार्केट में उतारा जा सकता है। चर्चा है कि Honor Magic 8 Ultra के साथ ही कंपनी Honor Magic 8 Mini को भी पेश कर सकती है।

ऑनर मैजिक 8 सीरीज भारतीय बाजार में कब तक लॉन्च होगी, इस बारे में अभी कुछ पुख्ता नहीं कहा जा सकता है। लेकिन अगर आप किसी नए फ्लैगशिप फोन को खरीदने का इंतजार कर रहे हैं तो आने वाले महीने यानी नवंबर में OnePlus 15, realme GT 8 Series और OPPO Find X9 Series भारत में लॉन्च होगी। ये सभी स्नैपड्रैगन 8 एलिट जेन 5 वाले फोन होंगे ​जो हाईएंड स्पेसिफिकेशन्स से लैस होंगे।