
Honor इस महीने चीन में अपना नया Honor 700 Pro स्मार्टफोन लॉन्च करेगा। यह कंपनी की Honor 700 सीरीज का प्रीमियम मॉडल होगा। कंपनी फोन को टीज कर चुकी है और चीन में इसके प्री-ऑर्डर भी शुरू हो गए हैं। वहीं, लॉन्च से पहले सामने आई रिपोर्ट्स में इसके कैमरा, प्रोसेसर, डिस्प्ले और बैटरी से जुड़ी जानकारी मिली है। इसके मुताबिक, फोन में 200MP कैमरा और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिल सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Honor 700 Pro स्पेसिफिकेशंस संभावित
लीक के अनुसार, Honor 700 Pro में 6.57-इंच का फ्लैट OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन और बेहद पतले बेजल्स मिलने की उम्मीद है।
फोटोग्राफी के लिए Honor 700 Pro फोन में 200MP का मेन कैमरा मिल सकता है। इसके साथ 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। यही नहीं 200mm क्लिप-ऑन टेलीफोटो एक्सटेंडर का सपोर्ट मिलने की भी बात सामने आई है।
फोन के रियर कैमरा मॉड्यूल में करीब 1.72-इंच का सेकेंडरी डिस्प्ले भी हो सकता है। इस पर नोटिफिकेशन, टाइम और मौसम जैसी जानकारी देखी जा सकेगी। मेन कैमरे से सेल्फी लेने के लिए इसका लाइव प्रीव्यू भी उपयोग किया जा सकेगा।
परफॉरमेंस के लिए Honor 700 Pro में Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। बैटरी की बात करें तो फोन में करीब 9,000mAh की बैटरी मिल सकती है। इसके साथ 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलने की चर्चा है। फोन में रिवर्स वायरलेस चार्जिंग फीचर भी दिया जा सकता है।
Honor 700 Pro के कलर और स्टोरेज
Honor 700 Pro चीन में 12GB+256GB, 12GB+512GB और 16GB+512GB वैरियंट में आ सकता है। फोन के चार कलर Cold White, Clear Sky, Blue Tone और Pink Mist होंगे।
Honor 700 Pro का लॉन्च इस महीने चीन होगा। कंपनी ने अभी इसकी कीमत और लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है। इसके अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।











